{"_id":"1a6507badf85b7b635bc33e04cae84fc","slug":"jail-authorities-seize-mobile-phone-from-tarun-tejpal","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजपाल की कोठरी से मिली अवैध चीज","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
तेजपाल की कोठरी से मिली अवैध चीज
पणजी/एजेंसी
Updated Mon, 24 Feb 2014 11:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यौन उत्पीड़न मामले में फंसे तहलका मैगजीन के संस्थापक संपादक तरुण तेजपाल के पास से जेल प्रशासन ने मोबाइल फोन बरामद किया है।
विज्ञापन
तेजपाल यहां वास्को शहर के जेल में बंद है और रविवार को जेल में पुलिस की छापामारी में 9 मोबाइल फोन बरामद हुए। इनमें से एक तरुण तेजपाल के सेल से मिला है।
डिप्टी कलेक्टर गॉरिश शंकवाल्कर ने बताया कि रविवार को अचानक छापा मारा गया था। हमें कुल नौ मोबाइल फोन बरामद हुए, जिनमें से एक तेजपाल के सेल से मिला।
हालांकि मोबाइल फोन तेजपाल का था या नहीं, इस पर जेल प्रशासन ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। प्रशासन ने यह भी नहीं बताया कि तेजपाल के साथ सेल में कौन बंद है।
विज्ञापन
शंकरवाल्कर ने कहा कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और जल्द ही सच सबके सामने आ जाएगा। अपनी जूनियर के साथ रेप मामले में फंसे तरुण तेजपाल की जमानत याचिका पर अगले महीने 4 मार्च को बांबे हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।
विज्ञापन