फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   jahanvi agarwal selected for scholarship in oxford university

52 देशों को पछाड़ यूपी की बेटी ने ऑक्सफोर्ड में रचा इतिहास

Mon, 05 Oct 2015 11:27 AM IST
Updated Mon, 05 Oct 2015 11:27 AM IST
विज्ञापन
jahanvi agarwal selected for scholarship in oxford university

ब्रज की बिटिया विश्व की टॉप यूनिवर्सिटी में शुमार लंदन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में शोध करेगी। बड़ी बात ये है राष्ट्रमंडल के 52 देशों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा में भी स्कॉलरशिप के लिए जान्हवी को चुना गया है। कंप्यूटर साइंस में शोध के लिए स्कॉलरशिप हासिल करने वाली जान्हवी देश की एक मात्र छात्रा हैं।

विज्ञापन


बसंतर मार्ग निवासी रिटायर्ड चीफ इंजीनियर किशन स्वरूप ऐलन की प्रपौत्री और प्रतुल अग्रवाल की पुत्री जान्हवी सेंट डोमिनिक्स की छात्रा रहीं हैं। उन्होंने इसी साल दिल्ली ट्रिपल आईटी से बीटेक की डिग्री ली है। कॉमनवेल्थ स्कॉलरशिप के लिए प्रथम चरण में सभी 52 देशों के हजारों छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था।
विज्ञापन


भारत से कंप्यूटर साइंस के लिए कुल 28 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। जान्हवी अपने वर्ग में भारत से एक मात्र छात्रा थीं। कड़ी प्रतिस्पर्धा में राष्ट्रमंडल आयोग ने विश्व की प्रतिष्ठित स्कॉलरशिप के लिए मथुरा की जान्हवी का चयन किया। घर में दादी शशि ऐलन, मां वंदना अग्रवाल सहित परिवारीजन बिटिया की इस सफलता पर गदगद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व की टॉप थ्री यूनिवर्सिटी है ऑक्सफोर्ड

jahanvi agarwal selected for scholarship in oxford university

दुनिया के विश्वविद्यालयों की मानक संस्था क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ने वर्ष 2015 के लिए कंप्यूटर साइंस ब्रांच के लिए ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी को विश्व की टॉप थ्री यूनिवर्सिटी में शुमार किया है।

'मैंने बीटेक के दौरान अंतर्राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) को मरीजों की सेवा और सूचनाएं देने के लिए सॉफ्टवेयर दिया था। शोध के पीछे मानव जाति की भलाई ही सबसे बड़ा उद्देश्य होना चाहिए। ऐसा मेरा मानना है।'
- जान्हवी अग्रवाल, चयनित छात्रा, मथुरा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed