{"_id":"9ea63f44f80ae7ddf856ffb3bb912800","slug":"jagriti-video-clip-found-maid-acting-dog-tricks","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागृति की वीडियो क्लिप में हुआ सनसनीखेज खुलासा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
जागृति की वीडियो क्लिप में हुआ सनसनीखेज खुलासा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 19 Nov 2013 12:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुजन समाज पार्टी के सांसद धनंजय सिंह की नौकरानी राखी भद्रा की हत्या के जांच कर रहे अधिकारियों के हाथ ऐसी वीडियो क्लिप लगी है, जिसने उनके होश उड़ा दिए।
विज्ञापन
इस वीडियो में धनंजय की पत्नी जागृति अपनी नौकरानी को 'कुत्ते जैसी हरकत' करना सिखा रही है। सूत्रों का दावा है कि वह राखी को लोहे की छड़ से मारती हुई भी देखी जा सकती है।
विज्ञापन
जांच में लगे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ये वीडियो क्लिप में से है, जो वह जागृति की बर्बरता साबित करने के लिए अदालत में सबूत के तौर पर पेश करने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "एक क्लिप में जागृति लिविंग रूम में कुर्सी पर बैठी दिख रही है। उसके हाथ में लोहे की रॉड है और वह राखी को कुत्ते की तरह बैठना, झुकना और घिसटना सिखा रही है।"
अधिकारी ने कहा, "वह राखी को निर्देश दे रही है और आदेश देते वक्त रॉड लहरा रही है। क्लिप में यह भी दिख रहा है कि जब कभी राखी लड़खड़ाती या पैरों पर खड़े होने का आग्रह करती, तो वह उसी रॉड से उसे खूब मारती।"
पुलिस का कहना है कि यह क्लिप इसी घर में काम करने वाली नौकरानी मीना के बयान से भी बड़ा सबूत है, जिसमें उसने बताया था कि जागृति उसे और साथियों को कुत्ते की तरह भोजन करने पर मजबूर किया जाता था।