फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   jagriti ruckus at police station

जागृति ने किया थाने में जमकर हंगामा

Sat, 09 Nov 2013 12:13 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 09 Nov 2013 12:13 AM IST
विज्ञापन
jagriti ruckus at police station

दिल्ली में सरकारी आवास में नौकरानी राखी की पीट-पीटकर हत्या के आरोप में गिरफ्तार सांसद की पत्नी जागृति सिंह ने बृहस्पतिवार की रात थाने में जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों का कहना है कि जागृति ने लॉकअप में हंगामा किया। वह पुलिसकर्मियों से लॉकअप से बाहर निकालने के लिए चिल्लाने व झगड़ने लगी। बताया जा रहा है कि डॉ. जागृति ने लॉकअप से बाहर नहीं निकालने पर सिर दीवार में मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


नई दिल्ली जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मधुर वर्मा ने बताया कि पूछताछ के लिए दोनों को थाने से बाहर निकाला जाता है।

नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार सांसद दंपति के बीच थाने में एक बार फिर गर्मागम बहस हुई है। बहस में दोनों एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस ने सांसद की जेड प्लेस सुरक्षा को वापस नहीं ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सांसद को चार सुरक्षाकर्मी मिले हुए हैं। ये पुलिसकर्मी सादी वर्दी में चाणक्यपुरी थाने के आस-पास घूमते रहते हैं। दूसरी तरफ चाणक्यपुरी थाने की सुरक्षा को भी बढ़ा दी गई है। हर गेट पर आधुनिक हथियारों से लैस दो-दो पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मधुर वर्मा का कहना है कि सुरक्षा वापस लेना लोकल थाना पुलिस का काम नहीं है। मधुर वर्मा ने बताया कि सीएसएल ने डीवीआर से सीसीटीवी फुटेज को रिकवर करने के लिए हार्ड डिस्क मांगी है।


उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस ने सांसद के कब्जे से रिकॉर्डिंग करने वाले कंप्यूटर से हार्ड डिस्क को जब्त कर लिया है। हार्ड डिस्क को जल्द ही जांच के लिए एफएसएल भेजी जाएगी। ये भी बताया जा रहा है कि सांसद ने घर का खाना खाने के लिए कोर्ट में अर्जी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed