{"_id":"ec425062-eea0-11e2-b9db-001e671f54a0","slug":"jagatguru-shankracharya-hospitalised","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद अस्पताल में भर्ती
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 17 Jul 2013 11:06 AM IST
विज्ञापन
जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती को बीमारी की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित इंडिया हार्ट हॉस्पिटल में चल रहा है।
विज्ञापन
स्वामी जी के करीबी सूत्रों ने अमर उजाला को बताया कि उनकी हालत स्थिर है। स्वामी स्वरूपानंद सबसे वरिष्ठ शंकराचार्य हैं। वह द्वारका और ज्योर्तिपीठ बदरीनाथ जैसी दो पीठ शारदा मठ के पीठाधीश्वर हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड में आई तबाही के बाद जब केदारनाथ की लिंग पूजा को केदार मठ से ऊखी मठ ले जाने की बात हुई थी, तो उन्होंने इसका कड़ा विरोध किया था।