फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   jaganmohan reddy praises narendra modi

जगनमोहन को भी भा रहे मोदी

Mon, 30 Sep 2013 11:05 PM IST
एजेंसी/हैदराबाद
एजेंसी/हैदराबाद Updated Mon, 30 Sep 2013 11:05 PM IST
विज्ञापन
jaganmohan reddy praises narendra modi

करीब 16 महीनों तक जेल में रहने के बाद हाल ही में रिहा हुए वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष जगनमोहन रेड्डी को भी भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी भा रहे हैं।

विज्ञापन


जगनमोहन ने लोकसभा चुनाव के बाद सारे विकल्प खुले रखने के संकेत दिए। साथ ही उन्होंने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की सराहना भी की।
विज्ञापन


रेड्डी ने यहां रिपोर्टरों से कहा, ‘मेरा कहना है कि मैं धर्मनिरपेक्ष हूं। कम्युनिस्ट, जदयू जैसी अन्य धर्मनिरपेक्ष पार्टियां जो कुछ करेंगी, मैं भी वही करूंगा। मेरे पास अपने विकल्प हैं। मुझे नहीं लगता कि मुझे कोई जल्दबाजी दिखानी चाहिए। ये सारे विकल्प हर किसी के लिए हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह मोदी की एक प्रशासक के रूप में सराहना करते हैं। हालांकि उन्होंने उम्मीद जताई कि मोदी धर्मनिरपेक्ष मंच पर सभी पार्टियों को लाने की कोशिश करेंगे।

उन्होंने धर्म को व्यक्तिगत आस्था का विषय बताते हुए आश्चर्य जताया कि धर्म को राजनीतिक रंग क्यों दिया जा रहा है और किसी भी व्यक्ति से उसके धर्म के आधार पर भेदभाव किया जा रहा है।


उन्होंने कहा, ‘मैं मौजूदा पीढ़ी से हूं। क्या हम हिंदू, ईसाई या मुसलमान हैं, हम सभी यहां जन्मे हैं, यहां रह रहे हैं और यहीं मरेंगे। जगनमोहन ने कहा कि उनकी पार्टी धर्मनिरपेक्षता के प्रति वचनबद्ध रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed