{"_id":"32bd936fd2fcc0fef85976e468d208a2","slug":"jagan-may-join-nda","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनडीए में शामिल हो सकते हैं जगन रेड्डी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
एनडीए में शामिल हो सकते हैं जगन रेड्डी
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 10 Oct 2013 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाईएसआर कांग्रेस की प्रमुख वाईएसआर विजया ने बुधवार शाम भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह से मुलाकात की।
विज्ञापन
इससे वाईएसआर कांग्रेस के एनडीए में शामिल होने की सुगबुगाहट तेज हो गई है। हालांकि भाजपा अभी वाईएसआर कांग्रेस के एनडीए में शामिल होने को लेकर बोलने से बच रही है।
लेकिन माना जा रहा है कि आंध्र प्रदेश में भाजपा को तेलुगूदेशम पार्टी के साथ अब वाईएसआर कांग्रेस के तौर पर नया साथी मिलने जा रहा है।
वाईएसआर कांग्रेस नेता जगनमोहन रेड्डी पिछले दिनों नरेंद्र मोदी की तारीफ कर संकेत दे चुके हैं कि भाजपा अब उनके लिए राजनीतिक तौर पर अछूत नहीं है।
राजनाथ से वाईएसआर विजया की मुलाकात को लेकर भाजपा ने यही कहा कि वे तेलंगाना मसले पर अशांत आंध्र प्रदेश के मुद्दे को लेकर मिलीं, लेकिन सूत्रों का कहना है कि दोनों नेताओं ने आगामी लोकसभा चुनाव में गठबंधन की संभावना तलाशने के लिए भी बातचीत की।
विज्ञापन