फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   jagadguru rajrajeshwarashram give controversial statement

'4 बच्चे पैदा करें हिंदू, वरना बन जाएंगे अल्पसंख्यक'

Tue, 09 Jun 2015 07:44 AM IST
Updated Tue, 09 Jun 2015 07:44 AM IST
विज्ञापन
jagadguru rajrajeshwarashram give controversial statement

जगद्गुरु राजराजेश्वराश्रम का कहना है कि हर हिंदू को दो से चार बच्चे पैदा करने चाहिए, वरना देश में आबादी का संतुलन गड़बड़ा जाएगा। गंगा शुद्धि अभियान का श्रेय पूर्व पीएम राजीव गांधी को देते हुए उन्होंने कहा कि गंगा विकास प्राधिकरण की स्थापना कर उन्होंने गंगा को शुद्ध करने के अभियान की शुरुआत की थी। बाहर से पैसे लाकर विकास की बात करना बेमानी है। विकास हमें अपने आत्मबल से करना होगा।

विज्ञापन


कस्बा कचौरा में आयोजित भजन संध्या में जगद्गुरु ने कहा कि विकास के नाम पर हम अप संस्कृति को ढो रहे हैं। आधुनिक बनने की होड़ में अपने माता-पिता तक को भूल गए हैं और उनकी सेवा के स्थान पर उन्हें ओल्ड होम में डाल रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हिंदुओं पर लगातार आक्रमण हो रहे हैं। स्वाभिमान लुट रहा है। सनातन धर्म विश्व का सबसे पुराना और प्रमाणिक धर्म है। प्रत्येक हिंदू को 2 से 4 बच्चे पैदा करने चाहिए, वरना वो दिन दूर नहीं, जब हिंदू अल्पसंख्यक हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

'पैसा इकट्ठा करने से विकास नहीं होगा'

jagadguru rajrajeshwarashram give controversial statement

जगद्गुरु बोले कि इस समय देश विलक्षण हालातों से गुजर रहा है। देश का विकास क्या पैसा इकट्ठा करने से होगा। अर्थ के चक्कर में हम पाश्विक क्रियाओं पर उतर आए हैं। हमारे संस्कार पशु समान होते जा रहे हैं। अब भी समय है, अपने आप को बदलना होगा, वरना एक दिन पछतावे के अतिरिक्त कुछ नहीं बचेगा।

कार्यक्रम में आचार्य हरिओम ने कहा कि कचौरा में स्व. लालाराम चंचल की स्मृति में कन्या इंटर कॉलेज के निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। इससे क्षेत्र की बालिकाओं को इंटर तक की शिक्षा मिलेगी।

शंकराचार्य का विपिन वार्ष्णेय, सांसद राजेश दिवाकर, सुरेश प्रताप गांधी, नरेंद्र सिंह चौहान, विपिन उर्फ लाल, जय पाल सिंह चौहान, सत्यप्रकाश यादव, सुबोध गुप्ता, गौरीशंकर शर्मा, गिरजाशंकर शर्मा, राजवीर सिंह राघव, रामअवतार सिंह चौहान, मुकेश चौहान, देवेंद्र राघव आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। संचालन देवेंद्र दीक्षित शूल और सुबोध गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed