फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Jadavpur University pursuing Afzal slogans.

जादवपुर यूनिवर्सिटी में लगे अफजल के समर्थन में नारे

Wed, 17 Feb 2016 12:33 PM IST
Updated Wed, 17 Feb 2016 12:33 PM IST
विज्ञापन
Jadavpur University pursuing Afzal slogans.

जेएनयू मामले की तपिश पश्चिम बंगाल में भी बढ़ती जा रही है। जादवपुर विश्वविद्यालय में मंगलवार को आयोजित रैली में संसद हमले के दोषी अफजल गुरु के समर्थन में नारे लगाए गए।

विज्ञापन


छात्र जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे थे। इसका एक वीडियो सामने आने के बाद यह मामला तूल पकड़ने लगा है।

जिसमें छात्र अफजल बोले आजादी, गिलानी बोले आजादी और छीन के लेंगे आजादी जैसे नारे लगा रहे थे। सूत्रों के अनुसार ये छात्र वामपंथी संगठनों से जुड़े थे। इसके साथ ही छात्रों ने फ्रीडम फॉर आरएसएस, फ्रीडम फ्रॉम मोदी गवर्नमेंट, जब कश्मीर ने मांगी आजादी, मणिपुर भी बोली आजादी के स्लोगन भी उछाल रहे थे।

विज्ञापन

छात्रों ने निकाला मशाल जुलूस

Jadavpur University pursuing Afzal slogans.

रैली के दौरान छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर से दक्षिण कोलकाता के गोल पार्क तक मशाल जुलूस निकाला गया, जिसमें सभी संकाय के छात्र शामिल थे।

इस संबंध में जब एसएफआई स्थानीय कमेटी के सेक्रेटरी सामान्य राहा से संपर्क किया गया जो कि रैली में भागीदारी कर रहे थे, ने कहा कि यह लोगों की भीड़ थी।

मालूम हो कि इससे पहले जेएनयू की घटना के विरोध में सोमवार को कांग्रेस और वाममोर्चा ने भी जादवपुर में एक विरोध जुलूस निकाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed