{"_id":"b833fa1f9021ac6d085fce0a9dcea2b6","slug":"jac-class-12th-results-will-be-announced-on-may-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड एकेडेमिक काउंसिल 12वीं के नतीजे घोषित","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
झारखंड एकेडेमिक काउंसिल 12वीं के नतीजे घोषित
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 10 May 2014 01:18 PM IST
विज्ञापन
झारखंड एकेडेमिक काउंसिल इंटरमीडिएट (बारहवीं) परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
इस साल लगभग 6 लाख परीक्षार्थी बारहवीं की परीक्षा में शामिल हुए हैं। जिनमें रेगुलर छात्रों की संख्या 4.5 लाख और 1.5 लाख प्राइवेट छात्र शामिल हैं।
यह परीक्षा परिणाम झारखंड एकेडेमिक काउंसिल कि आधिकारिक वेबसाइट पर भी देख सकते हैं। झारखंड बोर्ड ने बारहवीं की परीक्षा फरवरी-मार्च में आयोजित की थी। ये परीक्षा 21 फरवरी को शुरू होकर 13 मार्च को समाप्त हुई थी। इंटरमीडिएट की यह परीक्षा द्वितीय पाली में दोपहर दो बजे से शाम सवा पांच बजे तक आयोजित की गई थी।
पिछले साल की अपेक्षा इस साल यह परीक्षा परिणाम पहले घोषित किए जा रहे हैं। काउंसिल ने पिछले साल बारहवीं का रिजल्ट 28 मई को घोषित किया था। झारखंड बोर्ड ने दसवीं का रिजल्ट पहले ही घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
अमर उजाला की पूरी टीम उत्तीर्ण छात्रों को उनके रिजल्ट के लिए शुभकामनाएं देता है।
परीक्षा में शामिल छात्र यह परीक्षा परिणाम results.amarujala.com पर देख सकते हैं।