फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   its bjp tradition to ditch weak allies says ncp

'सहयोगियों को धोखा देना परंपरा है भाजपा की'

Thu, 06 Jun 2013 08:54 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Thu, 06 Jun 2013 08:54 PM IST
विज्ञापन
its bjp tradition to ditch weak allies says ncp

महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष देवेंद्र फडनाविस की मनसे प्रमुख राज ठाकरे से मुलाकात को देखते प्रदेश में नए गठजोड़ की अटकलों के बीच बृहस्पतिवार को एनसीपी ने कहा कि कमजोर सहयोगियों को धोखा देना भाजपा की परंपरा है।

विज्ञापन


पार्टी ने कहा है कि भाजपा राजग के प्रमुख घटक दल शिवसेना का साथ छोड़ना चाहती है, क्योंकि वह पिछले काफी समय से बुरे दौर से गुजर रही है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने बुधवार को राज ठाकरे से उनके दादर स्थित आवास कृष्णकुंज जाकर मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद यह चर्चा शुरू हो गई है कि क्या भाजपा महाराष्ट्र में महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (मनसे) के साथ गठबंधन करना चाहती है।
विज्ञापन


इस मुलाकात का जिक्र करते हुए एनसीपी के प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शिवसेना के दिन गिनती के हैं। भाजपा का इतिहास रहा है कि वह कमजोर सहयोगियों से पल्ला झाड़ लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मलिक ने कहा कि जब भाजपा को लगता है कि उसकी सहयोगी पार्टी कमजोर हो गई है तो वह उसका साथ छोड़ देती है तथा किसी और पार्टी से हाथ मिला लेती है।

भाजपा, शिवसेना और आरपीआई के महा गठजोड़ में राज ठाकरे को शामिल करने की मांग पर मलिक ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर राजग के होते हुए प्रदेश स्तर पर नए गठजोड़ का कोई औचित्य नहीं है।


महा गठजोड़ में राज ठाकरे को शामिल करने का शिवसेना ने विरोध किया है, जबकि आरपीआई के रामदास अठावले और भाजपा के गोपीनाथ मुंडे ने इस मुद्दे पर अपनी जुबान बंद कर रखी है। वैसे फडनाविस ने कहा है कि राज से उनकी मुलाकात राजनीतिक नहीं थी।

उधर, मलिक से जब यह पूछा गया कि क्या उनकी पार्टी शिवसेना से तालमेल करने की योजना बना रही है तो उन्होंने कहा कि एनसीपी यूपीए के ही साथ रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed