फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   itbp denies officers evicted accommodate rahul gandhi

राहुल के बचाव में आईटीबीपी डीजी को देनी पड़ी सफाई

Thu, 27 Jun 2013 08:52 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Thu, 27 Jun 2013 08:52 PM IST
विज्ञापन
itbp denies officers evicted accommodate rahul gandhi

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे से उठे विवाद की गूंज अब राजनीतिक बयानबाजी से आगे बढ़कर दिल्ली में सरकारी तंत्र तक पहुंच गई है।

विज्ञापन


चौतरफा आलोचना से डरी सरकार ने राहुल के बचाव में भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के महानिदेशक अजय चड्डा को उतार दिया।

चड्डा ने बृहस्पतिवार को सफाई दी कि राहुल की वजह से जोशीमठ का गेस्ट हाउस खाली नहीं कराया गया था। बल्कि राहुल के स्पेशल प्रोटेक्शन फोर्स (एसपीजी) की सुरक्षा संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए एयरफोर्स और एनडीआरएफ के दो अधिकारियों के कमरे बदलने पड़े थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल गांधी के लिए जवानों को निकाला कैंप से बाहर


दरअसल इस घटना ने स्थानीय स्तर पर तूल पकड़ा लिया जब यह खबर फैली कि जोशीमठ में राहुल और उनके सुरक्षा गार्डों को ठहराने के लिए वहां स्थित आईटीबीपी गेस्ट हाउस को खाली करा दिया था। इस गेस्ट हाउस में राहत व बचाव कार्य में लगे सुरक्षाकर्मी ठहरे हुए थे।

गौरतलब है कि जिन दो सुरक्षा अधिकारियों ने कमरे बदले थे, उनकी मौत वायुसेना के हेलीकॉप्टर हादसे में हो गई। इनमें से एक वायुसेना के विंग कमांडर डारेल कास्टेलीनो हैं।

चड्डा ने पूछे गए सवाल पर कहा कि यह दोनों अलग अलग एजेंसियों के अधिकारी थे जिनके सम्मान से समझौता करने का सवाल ही पैदा नहीं होता।

इन्हें आपसी सहमति के तहत सिर्फ कमरे बदलने के लिए कहा गया जिन्हें इन्होंने बिना किसी आपत्ति के स्वीकार लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed