फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   italy ambassador can be returned from India

भारत से वापस लौटाए जा सकते हैं इटली के राजदूत

Wed, 13 Mar 2013 12:25 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 13 Mar 2013 12:25 PM IST
विज्ञापन
italy ambassador can be returned from India

इटली के नौसैनिकों को भारत वापस भेजने से इंकार के बाद भारत ने इटली के खिलाफ कड़ा रुख अपना लिया है। सूत्रों के मुताबिक भारत इटली के राजदूत को दिल्ली से वापस भेज सकता है।

विज्ञापन


इटली के राजदूत डेनियल मैन्सिनी ने ही सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दिया था कि नौसैनिक जरूर वापस आएंगे। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को राजदूत को तलब कर इस मुद्दे पर कड़ा ऐतराज जताया था।
विज्ञापन


भारत के विदेश सचिव रंजन मथाई ने कहा कि इटली ने नौसैनिकों को वापस भेजने का वादा किया था। केवल वादा ही नहीं, बल्कि दिल्ली स्थित इटली दूतावास ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा भी दिया था। उन्होंने कहा कि यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले साल फरवरी माह में इटली के नौसैनिकों ने केरल के कोल्लम में दो भारतीय मछुआरों की हत्या की थी। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने नौसैनिकों को चुनाव में मतदान करने के लिए 22 फरवरी को चार हफ्तों के लिए इटली जाने की इजाजत दी थी।


इसके बाद सोमवार रात इटली सरकार ने भारत को पत्र लिखकर जानकारी दी कि हमारे सैनिक अब भारत नही लौटेंगे और इस मामले में अंतरराष्ट्रीय मध्यस्था की जरूरत है।

भारत ने इटली सरकार का रुख खारिज करते हुए नौसैनिकों की वापसी की मांग की, ताकि उनके खिलाफ देश में ही हत्या का मामला चलाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed