फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   italian naval guards return to india

मछुआरों के हत्यारोपी इतालवी नौसैनिक भारत लौटे

Fri, 04 Jan 2013 07:20 PM IST
कोच्चि/कोल्लम/एजेंसी
कोच्चि/कोल्लम/एजेंसी Updated Fri, 04 Jan 2013 07:20 PM IST
विज्ञापन
italian naval guards return to india
दो व्यक्तियों की हत्या के आरोप का सामना कर रहे इटली के दो नौसैनिक परिवार के साथ क्रिसमस मनाने के बाद शुक्रवार सुबह वापस लौट आए। दोनों ने ही अपने पासपोर्ट कोल्लम में ट्रायल कोर्ट के सामने सरेंडर कर दिए।
विज्ञापन


केरल हाईकोर्ट ने दोनों को ही 20 दिसंबर को दो हफ्ते के लिए इटली अपने घर जाने की इजाजत दी थी। दोनों इतालवी नौसैनिकों को पिछले साल 19 फरवरी को दो भारतीय मछुआरों की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन


हालांकि दोनों का कहना है कि उन्होंने समुद्री लुटेरों के धोखे में गोली चलाई थी। स्वदेश से कोच्चि लौटने के तत्काल बाद दोनों कोल्लम पहुंचे और यहां की कोर्ट के सामने अपने पासपोर्ट जमा किए।    
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला और सेशन जज पीडी राजन ने कहा कि दोनों ने न केवल कोर्ट को दिए गए अपने वादे को पूरा बल्कि कोर्ट द्वारा निर्धारित तिथि से पहले ही भारत लौट आए। इसके साथ ही जज ने उन्हें जमा किए गए छह करोड़ रुपये की बैंक गारंटी को वापस लेने की इजाजत दे दी है।


जज ने दोनों नौसैनिकों के निवास परमिट की अवधि को भी 13 मई 2013 तक बढ़ा दिया और मामले की अगली प्रक्रिया के लिए 15 जनवरी से पहले कोर्ट के सामने पेश होने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed