फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   italian chopper deal cbi registers preliminary enquiry

हेलीकॉप्टर सौदे में पूर्व वायु सेना प्रमुख नामजद

Tue, 26 Feb 2013 11:48 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Tue, 26 Feb 2013 11:48 AM IST
विज्ञापन
italian chopper deal cbi registers preliminary enquiry

अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदे में हुई घूसखोरी में सीबीआई ने पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी को मुख्य संदिग्ध माना है।

विज्ञापन


अहम सुराग मिलने के बाद सीबीआई ने प्रिलिमिनरी इन्क्वायरी (पीई) यानी प्राथमिकी दर्ज कर ली है, जिसमें त्यागी और उनके दो रिश्तेदार जूली त्यागी व डोस्का त्यागी को नामजद किया गया है।

सीबीआई के मुताबिक इस सौदे में त्यागी बंधुओं के अलावा कई और दलाल हैं, जिन्हें पैसे दिए गए हैं। औपचारिक तौर पर पीई दर्ज करने के बाद अब एजेंसी के लिए जांच के रास्ते आसान हो गए हैं।
विज्ञापन


पुख्ता जानकारी के अभाव में सरकार के निर्देश के बावजूद सीबीआई केस दर्ज नहीं कर पा रही थी। मगर रक्षा मंत्रालय के संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारी के साथ सीबीआई की दो सदस्यीय टीम की इटली यात्रा के दौरान जो जानकारियां हासिल हुईं, उसके आधार पर केस दर्ज करना संभव हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक इटली में मिले दस्तावेजों में एस पी त्यागी और उनके रिश्तेदारों के खिलाफ कई सनसनीखेज जानकारियां हासिल हुई हैं। उधर रक्षा मंत्रालय भी अपने स्तर पर इन जानकारियों की समीक्षा कर रहा है।

सीबीआई सूत्रों ने बताया कि वेस्टलैंड और फिनमेकानिका ने इस बाबत जानकारियां तो दी हैं, लेकिन एजेंसी को ऐसे कोई कागजी सबूत नहीं सौंपे हैं, जिसके आधार पर मामले में सीधी कार्रवाई शुरू की जा सके।

एजेंसी को तकनीकी सबूत इकट्ठा करने का काम अपने बूते ही करना पड़ेगा। पीई दर्ज करने के बाद अब इंटरपोल भी सीबीआई की खुले तौर पर मदद कर पाएगी। रक्षा मंत्रालय ने एजेंसी को निर्देश दिया है कि इस मामले की तह तक जल्द से जल्द पहुंचे।


एजेंसी अगले कुछ दिनों में मंत्रालय के अधिकारियों से भी पूछताछ करेगी। मंत्रालय ने अपनी अंदरूनी जांच में पाया था कि उनकी ओर से किसी भी स्तर पर किसी नियम का उल्लंघन नहीं किया गया है। इसके बावजूद सीबीआई अपने स्तर पर जांच करने के लिए स्वतंत्र है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed