{"_id":"6693abcc-1a7b-11e2-8947-d4ae52bc57c2","slug":"it-took-50-years-to-pay-tribute-to-indo-china-warriors","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहादत को सम्मान देने में लगे पचास साल","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
शहादत को सम्मान देने में लगे पचास साल
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 20 Oct 2012 11:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-चीन युद्ध को पचास साल पूरे हो गए है लेकिन इस युद्ध में हुई पराजय के जख्म शायद कभी भर नहीं सकेंगे। इन सब के बीच हमारी सरकार को उन लोगों की याद आ गई है जिन्होंने बेहद कठिन परिस्थितियों में लड़ते हुए अपने प्राणों की आहूति दी थी। हमारे देश के रक्षा मंत्री ए के एंटनी के नेतृत्व में तीनों सेनाओं के प्रमुखों के अलावा मार्शल अर्जुन सिंह ने इंडिया गेट पर अमर जवान ज्योति के समक्ष 1962 के उन हीरो को याद किया और उन्हें सलामी दी।
विज्ञापन
इसी के साथ रक्षा मंत्री ए के एंटनी ने देश को यह संदेश दिया कि हमारा देश अब पहले की तरह नहीं है 1962 के भारत और 2012 के भारत में बहुत अंतर है और हम किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है। हमारे देश की सेनाएं एक-एक इंच जमीन की रक्षा करने में सक्षम हैं। हमने अपने सुरक्षा ढांचे को काफी मजबूत कर लिया है। सेना भी बहुत आधुनिक हो गई है जो किसी भी विषम परिस्थितियों के लिए हमेशा तैयार रहती है।
विज्ञापन