फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   it kharagpur topper rejects microsoft offer, opts for research

आईआईटी टॉपर ने माइक्रोसॉफ्ट का ऑफर ठुकराया

Sat, 13 Jun 2015 01:11 PM IST
Updated Sat, 13 Jun 2015 01:11 PM IST
विज्ञापन
it kharagpur topper rejects microsoft offer, opts for research

आईआईटी खड़गपुर के सभी विभागों में टॉप करने वाले बीटेक छात्र शिखर पात्रोनवीस ने आगे पढ़ाई करने के लिए एक बहुराष्ट्रीय कंपनी का आकर्षक ऑफर ठुकरा दिया है। शिखर ने 9.87 का स्कोर हासिल किया था।

विज्ञापन


पढ़ाई के तुरंत बाद एक अच्छी नौकरी सभी छात्रों का सपना होता है लेकिन शिखर थोड़ा हटके है। उसके शब्दों में, ‘मैं कभी भी बीटेक करके एक कंपनी में नौकरी नहीं करना चाहता था। मेरी रुचि शोध और पढ़ाने में रही है और मैं इसी में आगे बढ़ना चाहता हूं। इसके अलावा मेरे मन में कोई दूसरा विचार नहीं आया।’
विज्ञापन


शिखर के फैसले में उसके माता-पिता और शिक्षकों ने भी पूरा सहयोग दिया, तभी वह माइक्रोसॉफ्ट के ऑफर को बिना किसी हिचक के नकार सका। इस होनहार छात्र ने हार्डवेयर सिक्योरिटी पर पीएचडी करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी कंपनियों में चले जाते हैं आईआईटी के ज्यादातर टॉपर

it kharagpur topper rejects microsoft offer, opts for research

उल्लेखनीय है कि आईआईटी के ज्यादातर टॉपर बड़ी कंपनियों में चले जाते हैं। आईआईटी खड़गपुर के निदेशक परथा प्रतीम चक्रवर्ती भी यह बात कहते हैं।

उनके अनुसार हर साल उच्च रैंक लाने वाले एक-दो छात्र पीएचडी के लिए संस्थान में रुक जाते हैं पर किसी टॉपर का रुकना कम ही होता है। शिखर के साथ उच्च श्रेणी में पास एक अन्य छात्र अनिरबन संतारा भी है।

संतारा इंलेक्ट्रॉनिक्स एंड इलेक्ट्रिकल कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग से है। उन्होंने भी कॉर्पोरेट वर्ल्ड में नौकरी करने के बजाय रिसर्च करने का फैसला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed