फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   it is compulsion of mayawati and mulayam to support govt

समर्थन देना मुलायम-माया की मजबूरी: बेनी

Tue, 20 Nov 2012 12:25 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Tue, 20 Nov 2012 12:25 AM IST
विज्ञापन
it is compulsion of mayawati and mulayam to support govt

केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने कहा है कि केंद्र सरकार को समर्थन देना समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव और बसपा प्रमुख मायावती की मजबूरी है। ऐसे में केंद्र सरकार को कोई खतरा नहीं है, लोकसभा चुनाव अपने निश्चित समय पर ही होंगे।

विज्ञापन


संसद के आगामी सत्र में तृणमूल कांग्रेस नेता ममता बनर्जी की ओर से अविश्वास प्रस्ताव लाने की घोषणा और कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से किसी के भी प्रस्ताव के समर्थन के  सवाल पर वर्मा ने यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से न तो मायावती समर्थन वापस लेंगी और न ही मुलायम सिंह यादव। वर्मा से इसकी वजह को लेकर सवाल हुआ तो उन्होंने कहा कि इस बारे में हमसे ज्यादा आप लोग (मीडिया वाले) जानते हैं। वह सोमवार को यहां राष्ट्रीय इस्पात निगम की ओर से आयोजित कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


सपा की ओर से प्रत्याशियों की घोषणा पर वर्मा ने कहा कि चुनाव समय पर होने हैं लिहाजा कांग्रेस किसी जल्दबाजी में नहीं है। कांग्रेस सही समय पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा करेगी। महंगाई और भ्रष्टाचार को लेकर जनता में आक्रोश से जुड़े सवाल पर वर्मा ने कहा कि रसोई गैस के सिलेंडरों की संख्या बढ़नी चाहिए। उन्हें पूरा भरोसा है कि सरकार इस पर जल्द विचार कर उचित फैसला करेगी। रही सरकार की बात, तो वह चुनाव बाद दुबारा भी आएगी और तिबारा भी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगला लोकसभा चुनाव क्या गोंडा से ही लड़ेंगे? इस सवाल पर वर्मा ने उलटकर सवाल किया कि क्या उन्होंने कभी अपना क्षेत्र बदला है? परिसीमन में बदलने पर वे क्या कर सकते हैं? उन्होंने कहा कि वे अगला चुनाव भी गोंडा से ही लड़ेंगे और बाकी सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त होगी। उन्होंने कहा कि वह व्यक्तिगत तौर पर चाहते हैं कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनें।


अखिलेश पर नरम और मुलायम पर हमेशा गरम रहेंगे
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का जिक्र आया तो केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुलायम सिंह यादव उनके पुराने दोस्त हैं। उनके बारे में ज्यादा कड़वा न बोलवाएं। उनको ठीक करने के लिए वे ही काफी हैं, कांग्रेस की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। वर्मा ने कहा कि वह अखिलेश के लिए जिंदगी भर नरम और मुलायम पर जिंदगी भर गरम रहेंगे। इस्पात मंत्रालय की ओर से पूर्व में की गई कई घोषणाओं के क्रियान्वयन में लग रहे समय से जुड़े सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पूर्व की सरकार (मायावती सरकार) से शिकायत थी, अखिलेश उनका भतीजा है, उससे कोई शिकायत नहीं हो सकती। वर्मा ने कहा कि मंत्रालय के अफसरों की मुख्य सचिव से बात हुई है। काम में जल्द प्रगति नजर आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed