फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   it industry opposed appointment of aged minister for it sector

बूढे़ नेता को आईटी मंत्री बनाने पर भड़का उद्योग जगत

Sat, 01 Jun 2013 03:11 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 01 Jun 2013 03:11 PM IST
विज्ञापन
it industry opposed appointment of aged minister for it sector

कर्नाटक के नवगठित मंत्रिमंडल में 65 वर्षीय एसआर पाटिल को सूचना प्रसारण व जैव प्रौद्योगिकी मंत्रालय की जिम्मेदारी दिए जाने का उद्योग जगत की कई हस्तियों ने विरोध किया है।

विज्ञापन


उन्होंने उनकी अधिक उम्र और तकनीक की समझ पर सवाल उठाए हैं।

वहीं, एसआर पाटिल ने कहा है कि वे मंत्रालय के कामकाज को बेहतर तरीके से कर सकते हैं और उनकी उम्र से कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

गौरतलब है कि पाटिल कर्नाटक के पिछड़े जिले बागलकोट से आते हैं।

आईटी सेक्टर से विरोध
एसआर पाटिल का विरोध आईटी सेक्टर के कई जानेमाने दिग्गजों ने किया है। इंफोसिस के पू्र्व सीएफओ मोहनदास पई ने ट्विटर पर कहा है, 'आईटी सेक्टर को वैश्विक कंपनियों के साथ काम कर सकने वाले और नौजवान व्यक्ति की जरूरत है।'
विज्ञापन


बायकॉन की चेयरमैन और एमडी किरण मजूमदार शॉ ने भी पई के ट्विट से सहमति जताते हुए लिखा है कि आईटी व बीटी उद्योग कर्नाटक के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और मुख्यमंत्री इसे गिरता नहीं देख सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्र नहीं कोई समस्या
पाटिल ने उम्र को समस्या न बताते हुए कहा कि मुझमें नौजवानों जितना ही उत्साह है और इस कार्य में मैं बहुत बेहतर कर सकता हूं। उन्होंने कहा की उनका पूर्व विभाग इससे कहीं ज्यादा बड़ा था।


एसआर पाटिल के कांग्रेस के कुछ सहकर्मियों के अनुसार वे अपने स्मार्ट फोन को भी ठीक से चला नहीं पाते हैं और अपने ई-मेल का जवाब भी कम ही देते हैं। वे फेसबुक और ट्विटर पर भी नहीं हैं।

पाटिल ने कहा कि मेरे कार्य में तकनीक की पूर्ण जानकारी की उम्मीद नहीं की जाती। मेरा काम है कि मैं बुनियादी सुविधाओं और निवेश पर ध्यान दूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed