फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ISRO will launch 18 satellites

अंतरिक्ष में बढ़ेगा भारत का दखल, इसरो लांच करेगा 18 उपग्रह

Wed, 09 Sep 2015 10:56 AM IST
Updated Wed, 09 Sep 2015 10:56 AM IST
विज्ञापन
ISRO will launch 18 satellites

केंद्र सरकार ने अंतरिक्ष कार्यक्रम में ग्लोबल लीडर बनने की कार्ययोजना पर अमल शुरू कर दिया है। इस बाबत निजी क्षेत्रों की भागीदारी बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

विज्ञापन


संसदीय समिति ने भी इसकी सिफारिश की थी। इसी क्रम में भारतीय अंतरिक्ष एवं अनुसंधान संस्थान (इसरो) 18 नए देसी-विदेशी उपग्रहों के प्रक्षेपण की तैयारी में जुटा है। इस साल पहले ही संचार उपग्रह जीसैट 6 को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया जा चुका है।
विज्ञापन


इसरो तेजी से स्वदेशी की तरफ कदम बढ़ा रहा है। अपने इस मिशन के तहत संस्थान ने सिस्टम इंजीनियरिंग अध्ययन, डिजाइन, विकास, क्वालिटी और प्रोजेक्ट प्रबंधन में स्वदेशी संसाधनों का इस्तेमाल किया है। अब इससे आगे अंतरिक्ष कार्यक्रम में स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए भारतीय उद्योगों की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार अंतरिक्ष कार्यक्रम से जुड़े हार्डवेयर, साफ्टवेयर और परीक्षण प्रणाली में भारतीय उद्योगों की भूमिका और बढ़ाई जाएगी। अंतरिक्ष विभाग ने भारतीय अंतरिक्ष इको सिस्टम के लिए भारतीय उद्योगों को प्रोत्साहित करने को दीर्घकालिक नीति पर काम शुरू किया है।

इन उपग्रहों पर चल रहा काम
इसरो एक और संचार उपग्रह तथा नेविगेशन सैटेलाइट आईआरएनएसएस-आईई और आईआरएनएसएस-आईएफ की लांचिंग की तैयारी कर रहा है।

अंतरिक्ष विज्ञान से संबंधित सैटेलाइट एसट्रोसेट पर भी काम चल रहा है। इसके अतिरिक्त इसरो द्वारा चार देशों के 13 उपग्रह भी प्रक्षेपित किए जाने हैं। इसमें इसरो के पीएसएलवी की भूमिका होगी। अंतरिक्ष विभाग की वाणिज्य इकाई एनट्रिक्स ने रिमोट सेंसिंग डाटा के लिए ग्लोबल मार्केटिंग शुरू कर दी है।

15 लांचर विकसित करेगा इसरो
इसरो ने 2017 तक 15 लांचर विकसित करने की योजना बनाई है। इसमें 10 पीएसएलवी लांचर और एक जीएसएलवी एमके थर्ड होगा। इसके लिए 3090 करोड़ रुपये की राशि मंजूर हो गई है।

आज इसरो को गांधी शांति पुरस्कार देंगे राष्ट्रपति

ISRO will launch 18 satellites

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ( इसरो) को बुधवार को गांधी शांति पुरस्कार देंगे। यह पुरस्कार अहिंसा और गांधीवादी तरीकों से सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक बदलाव में अहम भूमिका के लिए व्यक्तियों और संस्थाओं को दिया जाता है। इस पुरस्कार के लिए गठित समिति ने इसरो के नाम की अनुशंसा की थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जूरी के अध्यक्ष थे।

जूरी के अन्य सदस्यों में जस्टिस एच एल दातू, कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खडगे, लाल कृष्ण आडवाणी, और गोपाल कृष्ण गांधी शामिल हैं।

इसरो ने अंतरिक्ष कार्यक्रम के क्षेत्र में खासी उपलब्धि हासिल की है। इससे भारत को पूरे विश्व में प्रतिष्ठा मिली है। इस योगदान के लिए इसरो को 2014 के गांधी शांति पुरस्कार से नवाजा जा रहा है। राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में यह पुरस्कार दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed