मंगलयान मंगल ग्रह से 'भेज रहा है बिंदास ट्वीट'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलयान के मंगल ग्रह की अंडाकार कक्षा में प्रवेश करते ही इसरो ने एक ट्विटर हैंडल शुरु किया है जो मिशन जुड़ी अहम जानकारी देगा।
@MarsOrbiter नाम के इस ट्विटर एकाउंट से मंगलयान की तरफ़ से ट्वीट किए जा रहे हैं।
अब तक तीन संदेश मंगलयान की तरफ से इस एकांउट पर पोस्ट किए गए हैं।
अपने पहले ट्वीट में @MarsOrbiter ने कहा -"जो लाल है..वो ग्रह है..और यही है मेरी कक्षा का फोकस?"
अब तक इस हैंडल को 15 हजार लोग फॉलो कर चुके हैं। और ये संख्या लगातार बढ़ते जा रहे हैं।
मंगल पर बिंदास ट्वीट
वैसे इस एकांउट से हुए ट्वीट काफी बिंदास हैं। आज सुबह 8 बजकर 44 मिनट अपने दूसरे ट्वीट में मंगलयान ये कह रहा है -
''मैं ब्रेकफास्ट के बाद आता हूं। ये सूरज की रोशनी!। ये आपकी बैटरी के लिए अच्छी है।''
तीसरी ट्वीट नासा की मार्स क्यूरोसिटी मिशन के नाम है। 'मार्स क्यूरोसिटी' मंगल ग्रह की सतह पांच अगस्त 2012 से अध्ययन कर रहा है।
वैसे मार्स क्यूरोसिटी के नाम से नासा के ट्विटर हैंडल ने भी मंगलयान का मंगल की कक्षा में स्वागत किया है -
"मैं नए मार्स ऑर्बिटर का स्वागत करता हूं। वैलकम।"
जब मंगलयान मंगल की कक्षा में स्थापित हो गया तो (@MarsCuriosity) क्यूरोसिटी की ओर से ये ट्वीट आया -
"नमस्ते @MarsOrbiter। @ISRO को बधाई।"