{"_id":"932e57bb56e2519fd0e8d201942fe529","slug":"israil-want-support-for-namami-ganga-project-hindi-news-sm","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्राइल की तकनीक बनाएगी गंगा को पवित्र!","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
इस्राइल की तकनीक बनाएगी गंगा को पवित्र!
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Wed, 10 Sep 2014 08:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा को स्वच्छ करने के लिए अब इस्राइल ने भी मदद का हाथ बढ़ाया है। वह जल शोधन व अपशिष्ट जल उपचार पर अपनी विशेषज्ञ जानकारी को भारत के साथ साझा करने को तैयार है।
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने गंगा को स्वच्छ करने के लिए तीन साल की समय सीमा तय की है और इस संबंध में ‘नमामि गंगा’ योजना की शुरुआत की है।
इस्राइल के आर्थिक व व्यापार मिशन के प्रमुख योनातन बेन जाकेन ने कहा, ‘हम केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती और संबंधित सचिव से इस संबंध में कई मुलाकातें कर चुके हैं। हम इस प्रोजेक्ट में अपनी मदद देना चाहते हैं।
विज्ञापन
हमने अपनी जानकारी, तकनीक को साझा करने का प्रस्ताव दिया है।’ ‘जल सुरक्षा व अपशिष्ट जल प्रबंधन’ पर आधारित सेमीनार में उन्होंने कहा, ‘इस्राइल को अपशिष्ट जल उपचार, जल शोधन और खेती व इंडस्ट्री के लिए फिर से जल उपयोग करने की विशेषज्ञता के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन
हम इस संबंध में बात कर रहे हैं और हमें लगता है कि नदियों से इंडस्ट्री के कचरे को साफ करना पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।’