फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ISP declines to ban selected porn sites

चुनिंदा अश्लील साइटों पर प्रतिबंध लगाना असंभवःISP

Thu, 06 Aug 2015 11:40 AM IST
Updated Thu, 06 Aug 2015 11:40 AM IST
विज्ञापन
ISP declines to ban selected porn sites

इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स ने बच्चों से जुड़ी अश्लील साइट को छोड़ प्रतिबंधित अन्य साइट को खोलने के सरकारी आदेश का पालन करने से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन


इनका कहना है कि दूरसंचार विभाग पहले उन सभी साइटों की सूची मुहैया कराए, जिन्हें फिर से खोला जाना है।

इंटरनेट सर्विस मुहैया कराने वाली कंपनियों की दलील है कि उनके पास ऐसा कोई भी तरीका नहीं है कि जिसके आधार पर वह उन सूचियों का पता कर सके कि कौन सी साइट बच्चों से जुड़ी अश्लील साइट है और कौन सी नहीं।
विज्ञापन


गत 31 जुलाई को सरकार ने अश्लील सामग्री से जुड़ी 857 साइटों पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया था।

सरकार ने लिया यू-टर्न

ISP declines to ban selected porn sites

इस मामले पर आलोचकों ने कहा कि यह मोरल पुलिसिंग का जीता-जागता नमूना है। पिछले ही महीने सुप्रीम कोर्ट ने ऑनलाइन पोर्न पर प्रतिबंध लगाने से मना कर दिया था।

कोर्ट ने कहा था कि ऐसा करना व्यक्तिगत आजादी के अधिकार का उल्लंघन होगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा ने गत सोमवार को कहा था कि सरकार की ओर से इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को 857 पोर्न वेबसाइट्स को प्रतिबंधित करने का आदेश दिया जाना देश का तालिबानीकरण जैसा है। इसके बाद मंगलवार को संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक की गई थी।

प्रसाद ने कहा कि कुछ लोग उनकी सरकार को तालिबानी सरकार कह रहे हैं, लेकिन मैं उनके बयानों को खारिज करता हूं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आजाद मीडिया की समर्थक है। इस बैठक में बच्चों की अश्लील सामग्री को छोड़ अन्य सभी साइटों को फिर से शुरू करने का निर्देश इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स को दिया गया था।

इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स ने दूरसंचार विभाग को कहा है कि वे सभी वेबसाइटों की निगरानी नहीं रख सकते हैं कि कौन सी साइट क्या सामग्री परोस रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed