इन हथियारों से दो साल तक लड़ सकता है IS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट धीरे-धीरे पूरी दुनिया के लिए खतरा बनता जा रहा है। दुनिया के कई देशों से युवक IS में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं।
2013 में जन्मे इस संगठन ने पूरी दुनिया को आतंक का एक नया चेहरा दिखाया है। इस्लामिक स्टेट को अलकायदा से भी अधिक खतरनाक और मजबूत आतंकी संगठन माना जा रहा है।
पिछले कुछ दिनों में IS ने कई ऐसे वीडियो जारी किए हैं जिनमें आतंकियों को अमेरिकियों समेत कई अन्य निर्दोषों का गला काटते हुए दिखाया गया है। आइए जानते हैं क्या है IS की ताकत का राज?
दो सालों तक लड़ सकता है ISIS
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने एक रिपोर्ट जारी की है जिसमें बताया गया है कि ISIS के पास इतना गोला बारूद है कि वह लगातार दो सालों तक मिडिल ईस्ट में युद्द लड़ सकता है।
एक कुर्दिश नेता के दावे के मुताबिक IS के पास करीब दो लाख लड़ाकों की सेना है। अमेरिकी जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन, जनरल मार्टिन डेम्पसी ने अमेरिकी कांग्रेस को बताया है कि इस आतंकी संगठन को पराजित करने के लिए करीब 80,000 सैनिकों की जरूरत होगी।
माना जा रहा है कि आईएस के पास वह हथियार भी हैं जो उसने इराक की सेना से छीने हैं। इन हथियारों में अमेरिका द्वारा इराक को दिए गए हथियार भी शामिल हैं। अगली स्लाइड में जानिए कौन कौन से हथियार हैं इनके पास।
बेहद खतरनाक हथियार हैं ISIS के पास
एक रिपोर्ट के मुताबिक इस आतंकी संगठन के पास टी-55 और टी-72 टैंक्स भी हैं और करीब 250 बख्तरबंद वाहन भी हैं। बेहद खतरनाक आतंकी संगठन के पास विमानभेदी हथियारों का भी जखीरा है।
इराकी और सीरियाई सैनिकों से भी इस संगठन से हथियार कब्जाए हैं। इन हथियारों में रॉकेट लॉन्चर और मशीनगन प्रमुख हैं। आईएस के खिलाफ लड़ने के लिए जो हथियार कुर्द सैनिकों को दिए गए थे वो भी इन्होंने कब्जा लिए हैं।
अब इस संगठन के पास रासायनिक हथियार होने की भी संभावना जताई जा रही है। एक खबर के मुताबिक अब ये संगठन इतना ताकतवर हो चुका है कि अपनी करेंसी भी लाने की तैयारी कर रही है।