फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   islamic state leader abu bakr al baghdadi dead claim radio iran

हमले में जख्मी हुए आईएस सरगना बगदादी की मौत

Mon, 27 Apr 2015 05:56 PM IST
Updated Mon, 27 Apr 2015 05:56 PM IST
विज्ञापन
islamic state leader abu bakr al baghdadi dead claim radio iran

आतंकी संगठन आईएसआईएस के सरगना अबु बकर अल बगदादी की मौत हो गई है। वह पिछले हफ्ते हवाई हमलों में गंभीर रूप से घायल हो गया था। ईरान रेडियो ने उसकी मौत का दावा किया है।

विज्ञापन


अल बगदादी पिछले साल चर्चा में आया था। आंतकी संगठन आईएसआईएस ने इराक और सीरिया के कुछ हिस्सों पर पिछले साल कब्जा कर लिया, जिसके बाद उसने खुद को खलीफा घोषित कर दिया। आईआईएस ने अपने कब्जे के इलाके को इस्लामिक स्टेट का दर्ज दे दिया।
विज्ञापन


उसके बाद आईएस ने कई ऐसी दुर्दांत हत्याएं की, जिसके बाद दुनिया भर उस संगठन के खिलाफ नफरत फैल गई थी। रविवार को आईएस के प्रवक्ता ने दावा किया था, अल बगदादी सुरक्षित है। उसने पश्चिमी मीडिया की उन खबरों को भी खारिज किया था, जिसमें कहा गया था अल बगदादी गंभीर रूप से घायल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे बड़ा आतंकी बन गया था बगदादी

islamic state leader abu bakr al baghdadi dead claim radio iran

पिछले सप्ताह ब्रिटिश अखबार गार्जियन ने दावा किया कि अल बगदादी पहली बार जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। वह इतना बुरी तरह जख्मी है कि उसके ठीक होने के आसार कम ही नजर आ रहे हैं।

अखबार का दावा था कि बगदादी की हालत इतनी खराब है कि उसके बचने की उम्मीद कम है। बगदादी के घायल होने के कारण आईएस के शीर्ष कमांडरों की बैठक बुलाई गई थी और किसी और आतंकी को कमांडर चुने जाने की बात कही गई थी।

अल कायदा प्रमुख ओसाम बिन लादेन की मौत के बाद अल बगदादी सबसे खूंखार आतंकी बन कर उभरा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed