फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   islamic state comig soon written on wall

दीवारों पर लिखा ‘इस्लामिक स्टेट कमिंग सून’, फैली सनसनी

Sat, 22 Aug 2015 01:09 PM IST
Updated Sat, 22 Aug 2015 01:09 PM IST
विज्ञापन
islamic state comig soon written on wall

इस्लामिक स्टेट कमिंग सून ... फुलट्टी बाजार में एक प्याऊ की दीवार पर यह नारा लिखा देख सनसनी फैल गई। पता चलते ही पुलिस हरकत में आई और इसे तुरंत साफ करा दिया। खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हो गईं।

विज्ञापन


बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल यही माना जा रहा है कि यह किसी सिरफिरे की खुराफात है, लेकिन जांच पड़ताल बेहद गंभीरता के साथ की जा रही है।
विज्ञापन


कोतवाली में फुलट्टी के घने बाजार में बरसों पुराना प्याऊ है। इसका इस्तेमाल आसपास के दुकानदारों के साथ इलाके के लोग भी करते हैं। प्याऊ की साइड की दीवार पर आईएस कमिंग सून दो बार लिखा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी ने कोयले से इसे लिखा था। दुनिया के सबसे खूंखार आतंकी संगठन आईएस का नाम लिखा देख दुकानदार खौफ में आ गए।

खुफिया एजेंसी के लोग भी पहुंचे

islamic state comig soon written on wall

इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई। कोतवाली सीओ मनीषा सिंह ने भी जांच पड़ताल की। सूचना पर खुफिया एजेंसियों के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

आसपास के दुकानदारों से पूछताछ की। उनका कहना था कि प्याऊ की दीवार पर किसी ने बाजार बंद होने के बाद ही लिखा है। इसके पहले यहां कुछ नहीं लिखा था।

ये शरारत किसने की है, इसका पता लगाने के लिए  पुलिस ने प्याऊ के पास स्थित तिलक बाजार के सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग की जांच की है। लेकिन कामयाबी नहीं मिली।

सीओ कोतवाली का कहना है कि छानबीन की जा रही है। पुलिस का मानना है कि किसी ने बाजार में दहशत फैलाने के लिए ये लिखा होगा। इलाके में एलआईयू को भी सक्रिय कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed