और खतरनाक होता जा रहा है इस्लामिक स्टेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह साल पहले मुंबई हमले की साजिश रचने के आरोप में ब्रिटिश पुलिस ने हाल ही में चार लोगों को गिरफ्तार किया था। पिछले दिनों ऑस्ट्रेलियाई सुरक्षा अधिकारियों ने दहशत फैलाने के लिए किसी निर्दोष का सरेआम सिर कलम करने की साजिश में 12 लोगों को गिरफ्तार किया था।
कनाडा में एक बंदूकधारी ने वॉर मेमोरियल की सुरक्षा में लगे एक सुरक्षाकर्मी को मार डाला। वहीं न्यूयॉर्क सिटी में एक शख्स ने कुल्हाड़ी लेकर चार पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। ये सारी घटनाएं महज चार हफ्तों के भीतर की है।
पकड़े गए हमलावर खुद को आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) से जुड़ा हुआ बता रहे हैं। यह संगठन इन दिनों पश्चिमी देशों में ऐसे लोगों से एकल आत्मघाती दस्ता बनने की अपील कर रहा है, जो अपनी जान की परवाह किए बगैर इस तरह के हमलों को अंजाम दे रहे हैं।
हालांकि, अभी यह साबित नहीं हो पाया है कि यह एकल आत्मघाती दस्ता आतंकी समूह के नेटवर्क के तहत कैसे काम कर रहा है। मगर, हिंसा के हरेक मामलों में योजना बनाने और उसका क्रियान्वयन करने के लिए ऐसे आत्मघाती लोग आईएस के संदेशों से ही संचालित हो रहे हैं। आईएस के बदलते तौर तरीके पश्चिम के लिए नया खतरा और चुनौती साबित हो रहे हैं।
आईएस के आंतकी अल कायदा से ज्यादा खतरनाक
विश्लेषकों के मुताबिक, पहले यह काम आतंकी संगठन अल कायदा प्रशिक्षण देकर किया करता था, मगर आईएस के आतंकी इस मामले में बीस साबित हो रहे हैं। वे संगठन की अपील से प्रेरित होकर खुद को ऐसे खतरनाक कामों के लिए तैयार कर रहे हैं। अल कायदा के उलट आईएस के जिहादियों ने सबसे पहले तो सीरिया और इराक में अपना ठिकाना बनाया।
फिर, अमेरिका की अगुवाई वाले गठबंधन द्वारा अपने ऊपर किए जा रहे हमलों के जवाब में उन्होंने पश्चिमी देशों में इस तरह के लड़ाकू आत्मघाती दस्ता बनने की अपील की। सोशल मीडिया के जरिये अपने संदेशों में आईएस ने मुस्लिमों से अपील की ‘आइए और हमलों का जवाब दें। वे लोग हम पर हमले कर रहे हैं और हम क्या कर रहे हैं? सिर्फ बैठे हुए हैं। अगर आप हमसे सीधे तौर पर जुड़ नहीं सकते तो जहां हैं वहीं से कुछ न कुछ कीजिए।’
कुल मिलाकर यह खौफनाक आतंकी संगठन संचार के तमाम साधनों का इस्तेमाल कर अपने से जुडे़ जिहादियों को खुद ही प्रेरित कर उन्हें पश्चिम के खिलाफ आतंकी कार्रवाई का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित कर रहा है, जो पश्चिम के लिए आने वाले खतरे की नई आहट है।