ISIS ने भारत के अध्यात्मिक गुरु को दी मारने की धमकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक और आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर को खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) की ओर से मौत की धमकी मिली है। श्री श्री रविशंकर के एक करीबी ने उन्हें धमकी मिलने की बात का दावा किया है। श्री श्री इस समय मलयेशिया में हैं।
आर्ट ऑफ लिविंग के प्रवक्ता नकुल धवन ने कहा, ‘श्रीश्री रविशंकर इन दिनों कुछ पूर्वी देशों की यात्रा पर हैं। वह शुक्रवार को ही मलयेशिया पहुंचे। कुछ दिनों पहले ही, जब वह कंबोडिया में थे तब हमें इस्लामिक स्टेट की ओर से कुछ पत्र मिले थे।
इनमें से एक पत्र होटल मैनेजर, एक आर्ट ऑफ लिविंग के निदेशक और एक वरिष्ठ शिक्षक को मिले। पत्र में धमकी के अंदाज में कहा गया है कि अगर अपने कार्यक्रम चलाने बंद नहीं किए तो इसके नतीजे भुगतने होंगे।’
आर्ट ऑफ लिविंग ने भारतीय दूतावास से साधा संपर्क
प्रवक्ता ने कहा कि उन्होंने इस मामले की जानकारी फौरन स्थानीय अधिकारियों को दे दी और साथ में भारतीय दूतावास से भी इस बारे में संपर्क किया गया। नकुल ने कहा कि हम अपने स्तर पर भी पत्र कहां से आया, इसकी जांच कर रहे हैं।
प्रवक्ता ने बताया कि यहां आर्ट ऑफ लिविंग हर सुबह योग कार्यक्रम संचालित करता है, जिसमें 10,000 लोग शामिल होते हैं। वहीं पेनांग में भी ऐसा ही एक कार्यक्रम होना है, जिसमें करीब 70,000 लोग आएंगे। इस कार्यक्रम में श्रीश्री भी शामिल होंगे।