ऑस्ट्रेलियाई आईएस समर्थक को वापस भेजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के संदिग्ध समर्थक एक ऑस्ट्रेलियाई नागरिक को दिल्ली के आईजीआई हवाईअड्डेपर उतरने के कुछ घंटे बाद ही वापस भेज दिया गया।
बृहस्पतिवार की रात को मलय मूल के ऑस्ट्रेलियाई नागरिक अहमद फहीम बिन हमद अवांग के इंदिरा गांधी हवाईअड्डे पर पहुंचने के बाद सबसे पहले सुरक्षा एजेंसियों ने उसे रोका।
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, हवाईअड्डे पर लगातार कुछ घंटे चली पूछताछ के बाद अवांग को वापस पर्थ भेज दिया गया। सूत्रों के अनुसार, आईएस की प्रचार सामग्री सहित कुछ जिहादी साहित्य कथित तौर पर उसके लैपटॉप से बरामद हुए थे। इसके अलावा उसके लैपटॉप में हथियारों के साथ उसकी कुछ तस्वीरें भी थीं।
गोद में थी पिस्तौल
सूत्रों ने दावा किया कि उसके लैपटॉप में जो तस्वीरें थीं, उनमें से एक में
वह नंगे बदन एक राइफल लेकर खड़ा था और दूसरी तस्वीर में वह बैठा हुआ था और
उसकी गोद में एक पिस्तौल थी।
पूछताछ के दौरान अवांग ने कहा कि वह दिल्ली
के निजामुद्दीन क्षेत्र में होने वाली एक बैठक में हिस्सा लेने आया है
लेकिन उसके जवाब संदेहास्पद थे।
कुछ घंटों की पूछताछ और लैपटॉप की सामग्री
देखने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने उसे देश में प्रवेश की अनुमति नहीं दी
और उसे अगली उपलब्ध फ्लाइट से वापस ऑस्ट्रेलिया भेज दिया।