{"_id":"99bd51691e24cf6b7d0124a2f2f8dfb3","slug":"isis-second-chief-killed-in-bomb-attack-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारा गया इस्लामिक स्टेट का दूसरा बड़ा नेता","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मारा गया इस्लामिक स्टेट का दूसरा बड़ा नेता
Updated Wed, 13 May 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इराक के रक्षा मंत्रालय का दावा है कि उत्तरी इराक पर अमरीकी गठबंधन के हवाई हमले में इस्लामिक स्टेट के दूसरे बड़े नेता की मौत हो गई है।
विज्ञापन
रक्षा मंत्रालय प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल तहसिन इब्राहिम ने बीबीसी को बताया कि जिस तल अफ़र मस्जिद को निशाना बनाया गया, उसमें अब्दुल रहमान मुस्तफ़ा मोहम्मद मौजूद थे। अब्दुल रहमान मुस्तफ़ा मोहम्मद को अबू अल्ला अल-अफ़री के नाम से भी पहचाना जाता है।
विज्ञापन
प्रवक्ता ने ये भी दावा किया कि अब्दुल रहमान जिन दर्जन भर चरमपंथियों के साथ बैठक कर रहे थे उनकी भी इस हमले में मौत हो गई है। अपुष्ट जानकारियों के मुताबिक आईएस गतिविधियों की कमान कुछ दिनों से अफ़री के हाथ में थी।
विज्ञापन
पिछले हफ्ते अमरीकी विदेश मंत्रालय ने अफ़री की जानकारी देने वालों के लिए 70 लाख डॉलर का ईनाम रखा था। हालांकि इराकी अधिकारियों ने इससे पहले भी कई बार इस तरह के दावे किए जो बाद में गलत साबित हुए।