फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   isis can attack on india

आईबी का एलर्ट, भारत पर हमला कर सकता है आईएस

Thu, 18 Jun 2015 08:48 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 18 Jun 2015 08:48 PM IST
विज्ञापन
isis can attack on india

इस्लामिक स्टेट भारत में हमला कर सकता है। भारतीय खुफिया एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो ने एलर्ट जारी कर कहा है कि आईएसआईएस देश में कहीं भी हमला करसकता है।

विज्ञापन


आईबी आईएसआईएस से सहानुभूति रखने वाले (सिम्पेथाइजर्स) के देश में सक्रिय होने के एलर्ट पहले भी जारी करती रही है, हालांकि ये पहली बार है कि उन्होंने भारत में हमले की आशंका जताई है।
विज्ञापन


आईबी ने सभी राज्यों की पुलिस को इस संबंध में चेतावनी भी भेज दी है। खुफिया एजेंसी ने कहा है कि आईएस देश में तुर्की नागरिकों पर हमला कर सकता है,संगठन देश के हितों को भी निशाना बना सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी हवाई अड्डों पर जारी किया एलर्ट

isis can attack on india

आईबी की ओर से जारी किए गए एलर्ट में कहा कि गया है कि आईएसआईएस दुनिया भर में तुर्की मिशन पर हमले कर सकता है, कई अन्य मुल्कों के हितों को भी नुकसान पहुंचाया जा सकता है, ‌जिसमें भारत भी शामिल है।

एलर्ट में तुर्की मिशन या नागरिकों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम करने की सिफारिश की गई है। सूत्रों का कहना है कि भारतीय इंटेलीजेंस एजेंसिया ऐसी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पश्चिमी देशों की एजेंसियों के साथ मिल कर काम कर रही हैं।

हमले की आशंका जताए जाने के बाद सभी हवाई अड्डों पर भी अलर्ट जारी कर दिया गया है कि वे किसी भी स्थिति से निपटने में सक्षम रहें।

जिहादी समूह में अभी भी है भारतीय युवा

isis can attack on india

हाल ही में आईबी ने एक रिपोर्ट जारी की है जिसमें यह खुलासा किया गया है कि महाराष्ट्र के क्ल्याण के चार लड़को के अलावा सात और भारतीय लड़के आईएस के जिहादी समूह में मौजूद है।

जो इराक और सीरिया के लड़ाई वाले हिस्से में जिहादियों का साथ दे रहे हैं। ये भी बात सामने आई है जिहादियों का साथ दे रहे पांच अन्य भारतीय भी मारे गए हैं।

इंटेलीजेंस के सूत्रों के अनुसार कल्याण से गए 4 युवकों में से अरीब मजीद को एनआईए ने भारत लौटने पर गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन 5 भारतीय युवा अभी भी जिहादियों की तरफ से लड़ रहे हैं।

सिम्पेथाइजर्स की रिपोर्ट की गई साझा

isis can attack on india
भारतीय एजेंसियां युवाओं को बहलाने वाले समूहों के प्रभाव को लेकर काफी चिंतित है और वो उस पर काम भी कर रहा है। लेकिन अभी तक एजेंसियों को उस समूह के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।


इन हमलों की आशंका को लेकर सूत्रों का कहना है कि संभव है कि आईएस के जिहादी देश में हमले को अंजाम देने के लिए देश के भईतर के ही संसाधनों का प्रयोग कर सकते हैं या फिर वे देश में घुस कर ऐसे हमले को अंजाम दे सकते हैं।

इंटेलीजेंस एजेंसियां उन लोगों की गतिविधियों पर खास नजर बना कर चल रही है,जिन पर उन्हें यह शक है कि वे आईएसआईएस से सहानुभूति रखते हैं।

कुछ महीने पहले इंटेलीजेंस एजेंसी ने कुछ ऐसे लोगों को पकड़ा था जो आईएसआईएस से नजदीकी बना कर चल रहे थे। इंटेलिजेंस ब्यूरो से मिले इनपुट और राज्यों की इंटेलीजेंस रिपोर्ट्स के आधार पर उन लोगों कि रिपोर्ट गृह मंत्रालय से साझा की गई है जिनके संबंध आईएसआईएस के लड़ाकों से हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed