फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ISIS afghan chief killed in drone attack

ड्रोन हमले में मारा गया आईएस का अफगानी चीफ

Mon, 09 Feb 2015 08:26 PM IST
Updated Mon, 09 Feb 2015 08:26 PM IST
विज्ञापन
ISIS afghan chief killed in drone attack

चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट के अफ़ग़ानिस्तान प्रमुख समझे जाने वाले मुल्ला अब्दुल रऊफ़ की ड्रोन हमले में मौत हो गई। हेलमंद प्रांत के पुलिस प्रमुख ने इसकी पुष्ट कर दी है।

विज्ञापन


मुल्ला रउफ़ तालिबान से जुड़े रहे थे, पर पिछले दिनों उन्होंने इस्लामिक स्टेट के लिए अपनी प्रतिबद्धता का ऐलान किया। हेलमंद में बुज़ुर्गों ने बताया कि छह लोगों को लेकर रेगिस्तान पार कर रही एक गाड़ी पर मिसाइल हमला किया गया।
विज्ञापन


उस गाड़ी में पहले से ही भारी मात्रा में गोला बारूद रखे हुए थे। गाड़ी में ज़बरदस्त विस्फोट हुआ और इसके टुकड़े टुकड़े हो गए।

नेटो ने नहीं की पुष्टि

ISIS afghan chief killed in drone attack

पर ड्रोन हमला करने वाले नेटो ने मुल्ला रउफ़ की मौत की पुष्टि नहीं की है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने हेलमंद के पुलिस प्रमुख नबी जान मुल्लाखेल के हवाले से कहा है कि मुल्ला रउफ़ के साथ उनके बहनोई और दूसरे चार पाकिस्तानी नागरिक भी ड्रोन हमले में मारे गए।

अमरीकी सुरक्षा बलों ने रउफ़ को 2001 में पकड़ लिया था। उन्होंने ग्वांतानामो बे के क़ैदखाने में छह साल गुज़ारे थे। इस्लामिक स्टेट के लिए प्रतिबद्धता का ऐलान करने के बाद रउफ़ तालिबान के सफ़ेद झंडे के बदले आईएस के काले झंडे का इस्तेमाल करने लगे थे।

उन्हें इस्लामिक स्टेट ने ख़ोरासान का प्रमुख घोषित किया था। अफ़ग़ानिस्तान का पुराना नाम ख़ोरासान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed