फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   isi plotted to kill asma in india

भारत को बदनाम करने की पाक की नापाक साजिश का खुलासा

Wed, 04 Sep 2013 12:01 PM IST
टीम डिजिटल
टीम डिजिटल Updated Wed, 04 Sep 2013 12:01 PM IST
विज्ञापन
isi plotted to kill asma in india
दुनिया में भारत को बदनाम करने के लिए पाकिस्तान की एक नापाक करतूत का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन


अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने पाकिस्तान की मानवाधिकार कार्यकर्ता अस्मां जहांगीर को भारत में जान से मारने की साजिश का पर्दाफाश किया है।

पूर्व एनएसए कॉंट्रैक्टर एडवर्ड स्नोडेन की तरफ से लीक किए दस्तावेज के मुताबिक पाकिस्तान के कुछ सुरक्षा अधिकारी आतंकियों के जरिए अस्मां को निशाना बनाने की तैयारी में थे।

पाकिस्तान की जानी मानी वकील जहांगीर देश के सुरक्षा महकमे एवं अधिकारियों की सबसे बड़ी आलोचक हैं।

वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक मई 2012 में अमेरिकी एजेंसियों को पता चला कि पाक अधिकारी जहांगीर के खिलाफ साजिश रच रहे हैं।

यह जानकारी टॉप सीक्रेट डिफेंस इंटेलिजेंस एजेंसी की रिपोर्ट में दी गई।

हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया गया कि इस साजिश में कौन-कौन से अधिकारी शामिल थे।

पर इतना जरूर था कि वे आतंकियों या अपराधियों की मदद से अपने मंसूबों को कामयाब करने की योजना बना रह थे।

इस साजिश की जानकारी कुछ हफ्ते बाद ही मीडिया में आ गई थी, 4 जून, 2013 को अस्मां जहांगीर ने एक टेलीविजन चैनल को दिए साक्षात्कार में बताया कि उन्हें पता चला है कि पाक खुफिया अधिकारी उनकी हत्या कराना चाहते हैं।
विज्ञापन


अस्मां जहांगीर ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की थी। खुफिया एजेंसी से संबंधित दस्तावेज भी उन्होंने उस समय उपलब्ध कराएं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले अस्मां जहांगीर पर कोर्ट परिसर में भी हमला किया गया था।

इस हमले में पकड़े गए दो लोगों में से एक के पास आईबी का कार्ड और दूसरे के पास से आईएसआई का पहचान पत्र मिला था।

मैग्सैसे अवॉर्ड विजेता अस्मां जहांगीर लगातार भारत और पाकिस्तान के बीच यात्रा करती रहती हैं।

पूर्व में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ऑफ पाकिस्तान ने भी भारत और पाकिस्तान की सरकारों से उनकी सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम करने के लिए कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed