{"_id":"ac2add55281bb7c58f82fa66b357cd7c","slug":"isi-officers-caught-for-cheating-in-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा में नकल करते पकड़े गए आईएसआई के अधिकारी ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
परीक्षा में नकल करते पकड़े गए आईएसआई के अधिकारी
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 12 Sep 2013 06:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में राष्ट्रीय आतंकवाद निरोधक प्राधिकरण (एनएसीटीए) की परीक्षा में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और इंटेलिजेंस ब्यूरो के अधिकारी नकल करते पकड़े गए।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एनएसीटीए की परीक्षा में 500 अभ्यर्थी अपने स्मार्ट फोन पर इंटरनेट से नकल करते पाए गए जिनमें इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) और आईबी के 50 अधिकारी भी थे।
विज्ञापन
पाकिस्तान की नवाज शरीफ सरकार ने एनएसीटीए अधिकारियों की भर्ती पर बैन हटाते हुए नियमों में ढील दी थी। इसके लिए 130 पदों पर भर्ती के लिए पिछले हफ्ते परीक्षा आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
परीक्षा के दौरान करीब 500 अभ्यर्थी मोबाइल फोन पर इंटरनेट के जरिए परीक्षा देते पकड़े गए। अच्छे वेतन के चलते आईएसआई और आईबी के अधिकारी भी इस परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा में करीब 5000 लोग शामिल हुए थे।
इतना ही नहीं परीक्षा में एनएसीटीए के मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक पर भी भाई भतीजेवाद का आरोप लगा है। परीक्षा के आयोजन में शामिल उनका निजी स्टाफ भी परीक्षा दे रहा था।
यह भर्ती पहले ही संदेह के घेरे में थी क्योंकि इसके विज्ञापन निकलने से लेकर परीक्षा पत्र आवंटन तक सभी अव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। परीक्षा में इतनी गड़बड़ियां हुईं कि यह केवल मजाक बनकर रह गई।
परीक्षा के लिए 15 अगस्त को विज्ञापन निकला और एक सितंबर परीक्षा की तिथि तय की गई। परीक्षा का समय नौ बजे था और प्रश्नपत्र 10.30 बजे बांटे गए। कई अभ्यर्थी स्मार्ट फोन के साथ पेपर दे रहे थे।