फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   isi handle hafiz saeed twitter account

आईएसआई कर रहा है हाफिज सईद के ट्वीटर एकाउंट की देखरेख

Thu, 18 Feb 2016 08:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 18 Feb 2016 08:27 PM IST
विज्ञापन
isi handle hafiz saeed twitter account

आतंकी संगठन लश्कर-ए-तोएबा सरगना और 26/11 हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के ट्वीटर एकाउंट की देख रेख पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई कर रही है।

विज्ञापन


सरकार को दी गई खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट में कहा गया है कि आईएसआई सईद के ट्वीटर एकाउंट के जरिए भारत विरोधी एजेंडे का नया मंच खोल चुका है। इसपर अंकुश लगाने के लिए भारत ट्वीटर, फेसबुक और यू-ट्यूब से सईद और जैश प्रमुख मौलाना मसूद अजहर के भड़काऊ संदेश और भाषण हटाने की कवायद शुरु कर चुका है।
विज्ञापन


उच्चपदस्थ सरकारी सूत्रों ने बताया कि जेएनयू घटना में सईद के एकाउंट पर आए संदेशों की जांच में पता चला है कि इसके पीछे आईएसआई का प्रोपगंडा मॉडल काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएसआई इसके लिए सईद के कथित नकली एकाउंट का इस्तेमाल भी कर रहा है।  इसे रोकने के लिए अमेरिकी सरकार और संबंधित कंपनी प्रबंधन से बातचीत की जा रही है।


गौरतलब है कि सईद के ट्वीटर एकाउंट ‘हाफिजसईदलाईव’ पर भारत सरकार पर अपने लोगों के बीच भ्रम फैलाने का आरोप लगाया गया था। इससे पहले सईद के कथित नकली ट्वीटर एकाउंट ‘हाफिजअहमदसईद’ पर जेएनयू में लगे भारत विरोधी नारे के समर्थन में कई संदेश आए थे।

इसी आधार पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने जेएनयू की घटना को सईद के समर्थन से जोड़ने संबंधी बयान दिया था। यू-ट्यूब पर मसूद अजहर का ताजा ऑडियो भी लोड किया गया है जिसमें वह एक तकरीर में पठानकोट हमले में अपने आतंकियों की तारीफ करते हुए भारतीय सुरक्षा तंत्र का चुनौती दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed