पोल खुलने के डर से पाक ने दाऊद का बदला ठिकाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1993 के मुंबई सीरियल धमाकों के गुनहगार अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहीम को लेकर पोल खुलने के बाद पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने उसका ठिकाना बदल दिया है।
दाऊद के कराची में होने की पुख्ता खबरें भारतीय मीडिया में आने के बाद आईएसआई ने उसे एक बार फिर सुरक्षित ठिकाने पर पहुंचा दिया है। सूत्रों के मुताबिक, दाऊद का नया ठिकाना उत्तरी पाकिस्तान का मूरी इलाका है।
खास बात यह है कि मूरी को पाक सेना और आईएसआई का खुफिया ठिकाना माना जाता है। सूत्रों के अनुसार, दाऊद के साथ-साथ उसकी पत्नी, बेटी और छोटे भाई अनीस इब्राहीम को भी सुरक्षित ठिकाने पर भेजा गया है।
एक निजी चैनल सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि रविवार को 2.30 से तीन बजे के बीच कराची से मुरी शिफ्ट किया गया। उसे पाक सेना की गाड़ी में सुरक्षित पनाहगाह तक पहुंचाया गया है।
लगाना होगा ठिकाने
गौरतलब है कि भारतीय खुफिया एजेंसियों के पास ऐसे दस्तावेज हैं जिनसे साबित
होता है कि दाऊद शनिवार तक कराची में था। एजेंसियों के पास 59 साल के दाऊद
का नया फोटो भी है, जिसमें वो बिना दाढ़ी-मूंछ के नजर आ रहा है।
खुफिया
एजेंसियों के पास दाऊद की पत्नी मेहजबीन शेख का अप्रैल 2015 का टेलीफोन बिल
भी है। इसमें कराची के पास स्थित क्लिफ्टन कालोनी का पता है। जहां दाऊद
अपनी पत्नी मेहजबीन शेख, बेटे मोइन नवाज, बेटियों माहरुख, महरीन और माजिया
के साथ रहता है।
इस संबंध में पूर्व गृह सचिव और भाजपा सांसद का कहना है कि 'पाकिस्तान को सबूत देने का कोई फायदा नहीं है। खुफिया तरीके से पाकिस्तान में घुसकर दाऊद को ठिकाने लगाना ही आखिरी रास्ता है। हमें भी दाऊद को उसी तरह ठिकाने लगाना होगा जैसा अमेरिका ने ओसामा बिन लादेन को लगाया था।'
अभी तक था बिलावल का पड़ोसी
भारत ने एक डॉजियर तैयार किया था जिसके मुताबिक पाकिस्तान में ऐसी नौ जगहें हैं जहां दाऊद रहता है। वह अक्सर अपना ठिकाना बदलने के लिए जाना जाता है।
दाऊद ने कराची के क्लिफ्टन में जियाउद्दीन अस्पताल के पास शिरीन जिन्ना कालोनी में एक नया मकान खरीदा है। यह मकान सितंबर 2013 में खरीदा गया और यह अस्पताल के पास है जहां जरूरत पड़ने पर उसे इलाज मुहैया कराया जा सके।
यह जगह पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के बेटे बिलावल जरदारी भुट्टो के आवास के पास ही है। भारत ये डॉजियर एनएसए स्तर की वार्ता में पाक को देने वाला था लेकिन इससे पहले ही वह वार्ता से पीछे हट गया।
पाक में और भी हैं ठिकाने
कराची के क्लिफ्टन इलाके में अब्दुल्ला शाह गाजी दरगाह के पास मोइन पैलेस, कराची के डिफेंस हाउसिंग इलाके के फेज-5 में 6ए खैबर तंजीम, इस्लामाबाद-मरी रोड पर इस्लामाबाद से करीब 20 किलोमीटर दूर भूभन हिल पर स्थित आईएसआई का सेफ हाउस, है।
इस्लामाबाद के मरगल्ला रोड पर पी 6 बाइ 2, स्ट्रीट नंबर-22, मकान नंबर- 29, कराची के आमिर खान रोड के ब्लॉक 7-8 में 17 सी पी बाजार सोसायटी, कराची के डीएचए फेज-6 एक्सटेंशन की 30वीं स्ट्रीट, कराची के क्लिफ्टन के तावर इलाके के परदेसी हाउस 3 के पास मोहरान स्क्वॉयर की 8वीं मंजिल और कराची के नूरियाबाद के पहाड़ी इलाके में एक आलीशान बंगला भी है।
डॉन के तीन पाकिस्तानी पासपोर्ट
डॉजियर के मुताबिक, दाऊद अक्सर पाकिस्तानी एजेंसियों के सुरक्षा घेरे में रहता है। दाऊद के पास तीन पाकिस्तानी पासपोर्ट हैं जिसमें पहला रावलपिंडी में जारी किया गया है।
दूसरा व तीसरा पासपोर्ट कराची में जारी किया गया। दाऊद की पत्नी मेहजबीन के पाकिस्तानी पासपोर्ट का नंबर जे-589103 है, उसके बेटे मोइन के पाकिस्तानी पासपोर्ट का नंबर जे-588518 है और उसकी बेटी माहरुख के पाकिस्तानी पासपोर्ट का नंबर जे-563473 है।
दाऊद की बेटी के पास एक और पाकिस्तानी पासपोर्ट है जिसका नंबर जे-563439 है। दाऊद के भाई अनीस और मुस्तकीम के पास भी पाकिस्तानी पासपोर्ट हैं।