फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   isi agent calls nsg officer for hyderabad blast updates

आईएसआई एजेंट की कॉल पर सुरक्षा एजेंसियां गंभीर

Wed, 06 Mar 2013 12:18 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Wed, 06 Mar 2013 12:18 AM IST
विज्ञापन
isi agent calls nsg officer for hyderabad blast updates

आतंक रोधी बल एनएसजी के एक अधिकारी के पास पाकिस्तान से किए गए आईएसआई एजेंट के फोन कॉल के मामले में गंभीर सुरक्षा एजेंसियां इंटरनेट टेलीफोन सुविधा बंद कराने के पक्ष में हैं।

विज्ञापन


इस अधिकारी पर हैदराबाद ब्लास्ट के संबंध में बिना आदेश लिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के अधिकारियों से बातचीत करने का आरोप है।

हालांकि इस बातचीत को किसी तरह का खतरा नहीं माना जा रहा है, लेकिन इस घटना से इस बात पर बहस तेज हो गई है कि इस तरह के संवेदनशील मामलों में किन बातों का ध्यान रखा जाना चाहिए और किनका नहीं।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार आईएसआई एजेंट और पाक अधिकृत कश्मीर में मौजूद आतंकियों के लिए वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल (वीओआईपी) कॉल काफी अहम साबित हो सकती है। सुरक्षा की दृष्टि से गैर पंजीकृत वीओआईपी या इंटरनेट टेलीफोन सुविधा का इस्तेमाल बड़ी समस्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्योंकि इसमें कॉल करने वाले व्यक्ति का स्थान और समय की तुरंत पहचान नहीं की जा सकती। इसे देखते हुए केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां दूरसंचार विभाग पर इस मुद्दे का समाधान निकालने के लिए जोर डाल रही हैं।

इसे लेकर दूरसंचार विभाग, नेशनल टेक्निकल रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन के बीच कई दौर की बैठकें भी की जा चुकी हैं, लेकिन अभी तक कोई समाधान निकलता नजर नहीं आ रहा है।

खास बात यह है कि इस तरह की वीओआईपी कॉल का इस्तेमाल जम्मू-कश्मीर में धड़ल्ले से किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार लश्कर-ए-ताइबा का कश्मीरी कमांडर फुरकान (कोडनेम) साथी आतंकियों से नियमित रूप से वीओआईपी तकनीक से बात करता है।


कुछ दिन पहले हुई इस घटना की जांच के आदेश पहले ही दिए जा चुके हैं। सेना का मेजर रैंक का यह अधिकारी डेपुटेशन पर एनएसजी में है और फिलहाल इसकी आतंकी रोधी इकाई ब्लैक कैट्स में तैनाती है। एनएसजी के प्रमुख अरविंद रंजन ने इस बात से इनकार किया कि इस बातचीत में कोई संवेदनशील जानकारी साझा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed