फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Ishrat issue in parliament, the ruckus in both Houses.

इशरत पर नए खुलासे से संसद में मचा घमासान

Wed, 02 Mar 2016 11:59 AM IST
Updated Wed, 02 Mar 2016 11:59 AM IST
विज्ञापन
Ishrat issue in parliament, the ruckus in both Houses.

इशरत मुद्दे पर आंतरिक सुरक्षा विभाग में अंडर सेक्रेटरी रहे आरवीएस मणि के खुलासे के बाद संसद के दोनों सदनों में जोरदार हंगामा देखने को मिला। बीजेपी और एआईएडीएमके सांसदों ने पूर्व गृहमंत्री पी चिदंबरम को घेरने की कोशिश की।

विज्ञापन


बीजेपी जहां इशरत मुद्दे पर गृह मंत्रालय के पूर्व अधिकारी रहे आरवीएस मणि के खुलासे पर चिदंबरम और पूर्व की यूपीए सरकार पर निशाना साधा है। वहीं जयललिता की पार्टी एआईएडीएमके सांसदों ने चिदंबरम के कार्ति चिदंबरम के मुद्दे को उठाया।
विज्ञापन


इस दौरान सदन में जमकर शोरशराबा देखने को मिला। नाराज सांसद कार्ति चिदंबरम के मुद्दे पर कांग्रेस से जवाब मांग रहे थे। इस बीच केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कार्ति चिदंबरम मामले में एआईएडीएमके सांसदों से नोटिस की बात कही है। उन्होंने कहा अगर सांसद नोटिस देते हैं तो इस मुद्दे पर चर्चा कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिदंबरम के मुकाबले कांग्रेस ने उठाया अनार पटेल का मुद्दा

Ishrat issue in parliament, the ruckus in both Houses.

चिदंबरम के मुद्दे पर घमासान के बीच कांग्रेस ने भी रणनीति बदलते हुए संसद में गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल की बेटी अनार पटेल का मुद्दा उठाया।

गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल पर अपनी बेटी के बिजनेस पार्टनर को सस्ती जमीन देने का आरोप लगा है। कांग्रेस ने इसी मुद्दे पर उन्हें घेरने की कोशिश की।

इन विवादों के बीच संसद में जोरदार हंगामा हुआ। वेल में आकर सांसदों ने नारेबाजी भी की। जिसके चलते राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। हालांकि लोकसभा में हंगामे के बीच कार्यवाही चलाने की कोशिश की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed