फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ishrat case gujarat dgp asks state police to trace pp pandey

कहां छुपा है गुजरात का भगोड़ा डीजीपी, ढूंढने का निर्देश

Fri, 09 Aug 2013 06:51 PM IST
अहमदाबाद/एजेंसी
अहमदाबाद/एजेंसी Updated Fri, 09 Aug 2013 06:51 PM IST
विज्ञापन
ishrat case gujarat dgp asks state police to trace pp pandey

इशरत जहां ‘फर्जी’ एनकाउंटर का सच तलाशने के लिए गुजरात डीजीपी ने सभी जिलों के एसपी और सिटी पुलिस कमिश्नरों को अतिरिक्त डीजीपी (क्राइम) पीपी पांडे को तलाशने में सीबीआई की मदद करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


पांडे इशरत मामले में मुख्य आरोपी है और स्थानीय कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित किया है।

गुजरात पुलिस चीफ अमिताभ पाठक ने कहा, ‘दो दिन पहले सीबीआई ने पीपी पांडे को ढूंढने के लिए हम से मदद मांगी है। इसी के मद्देनजर हमने सभी जिलों के एसपी और पुलिस आयुक्तों को पत्र लिखकर उसे ढूंढने का निर्देश दिया है।’
विज्ञापन


पढ़ें, क्या है इशरत जहां फर्जी एनकाउंटर केस?
पत्र में राज्य के पुलिस महानिदेशक ने सभी स्थानों पर सतर्कता बरतने और अगर पांडे मिल जाता है, तो कानून के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांडे इस साल अप्रैल से फरार है और सीबीआई की विशेष अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया है।

सुप्रीम कोर्ट द्वारा उसकी याचिका खारिज करने के बाद वह 29 जुलाई को कोर्ट के समक्ष पेश भी हुआ था। कोर्ट में पांडे को व्हील चेयर पर लाया गया।

वह एक स्थानीय अस्पताल से सीधे कोर्ट पहुंचा था, लेकिन उसके कुछ दिनों बाद वह अचानक फिर से गायब हो गया।

पढ़ें, इशरत केसः स्ट्रेचर पर आए पांडे ने किया सरेंडर
इस बीच सीबीआई कोर्ट ने उसकी अग्रिम जमानत याचिका को भी खारिज कर दिया। पिछले बृहस्पतिवार ने सीबीआई कोर्ट ने पांडे के खिलाफ गैर जमानती याचिका को भी खारिज कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed