फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ishrat case cbi grills former praful patel

इशरत जहां: गुजरात के पूर्व मंत्री से पूछताछ

Tue, 24 Sep 2013 08:04 PM IST
एजेंसी/अहमदाबाद
एजेंसी/अहमदाबाद Updated Tue, 24 Sep 2013 08:04 PM IST
विज्ञापन
ishrat case cbi grills former praful patel

इशरत जहां फर्जी एनकाउंटर मामले की जांच में जुटी सीबीआई ने मंगलवार को गुजरात के पूर्व गृह राज्य मंत्री प्रफुल्ल पटेल से गांधीनगर में पूछताछ की।

विज्ञापन


नवंबर, 2011 में इशरत मामले की जांच में बाधा पहुंचाने की रणनीति बनाने के लिए हुई बैठक के संबंध में यह पूछताछ की गई।

माना जा रहा है कि नरेंद्र मोदी के बेहद करीबी वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह से भी इस हफ्ते पूछताछ हो सकती है।

निलंबित आईपीएस डीजी वंजारा ने हाल ही में इस बात का दावा किया था कि गुजरात सरकार बेहद नजदीकी से पुलिस के हर कदम पर नजर रख रही थी और उसे निर्देश दे रही थी।
विज्ञापन


बैठक में शामिल नौ लोगों में निलंबित आईपीएस अधिकारी जीएल सिंघल ने जांच करने वाली टीम को दो पेन ड्राइव सौंपी हैं, जिसमें बैठक की बातचीत रिकार्ड की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंघल अब जमानत पर रिहा हैं क्योंकि एजेंसी उनके खिलाफ निर्धारित 90 दिन के भीतर आरोपपत्र दायर करने में असफल रही है।

महाधिवक्ता जनरल कमल त्रिवेदी के प्राइवेट चैंबर में हुई बैठक में शामिल लोगों में सिंघल, उनके वकील मित्र रोहित वर्मा, जीसी मुरमू, एके शर्मा, पटेल, तत्कालीन विधि राज्य मंत्री प्रदीप सिन्ह जडेजा, तत्कालीन पूर्व मंत्री एवं अब कृषि मंत्री भूपेंद्र सिंह चुडासामा तथा इशरत मामले में अन्य आरोपी तरुण बरोट शामिल थे।

सीबीआई ने सोमवार को इस मामले में जडेजा से पूछताछ की थी।

जांच एजेंसी पिछले हफ्ते नरेंद्र मोदी के सचिव मुरमू और क्राइम ब्रांच के संयुक्त सचिव एके शर्मा से नवंबर 2011 में हुई बैठक को लेकर पूछताछ कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed