{"_id":"1cb04c2e-e4db-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"ishrat-and-others-were-on-fire-70-rounds","type":"story","status":"publish","title_hn":" इशरत जहां पर की गई थी 70 राउंड फायरिंग ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
इशरत जहां पर की गई थी 70 राउंड फायरिंग
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2013 08:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौ साल पहले कथित तौर पर फर्जी एनकाउंटर में गुजरात क्राइम ब्रांच ने अपने आधुनिक हथियारों से इशरत जहां व अन्य लोगों पर पूरे 70 राउंड फायर किए थे।
विज्ञापन
इसे असली एनकाउंटर दिखाने के लिए क्राइम ब्रांच के कमांडो मोहन कलासावा ने एके-56 से कथित तौर पर फायरिंग की।
माना जा रहा है कि यह राइफल आईबी की एक यूनिट ने मुहैया कराई थी। सीबीआई ने अपनी चार्जशीट में इस राइफल को लेकर भी सवाल उठाए हैं।
जानिए, क्या है इशरत जहां फर्जी एनकाउंटर केस?
विज्ञापन
पूरी कहानी बयां करने वाली चार्जशीट में कहा गया है कि आरोपी आईके चौहान और कमांडो मोहन नानजी ने इशरत, जावेद शेख, अमजद अली राणा और जीशान जौहर पर गोली चलाने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद मोहन कलासावा व तरुण बरोट ने उनके हाथ से हथियार छीनकर उन्हें गोलियों से भून डाला। इस घटना में कलासावा ने सबसे खतरनाक रूप इख्तियार किया। उसने पहले अपनी एके-47 से 32 राउंड फायर किए और फिर नानजी की गन छीनकर 10 राउंड फायर किए।
मोदी को मारने नहीं आए थे इशरत और उसके साथी
सूत्रों के अनुसार चार्जशीट में पूरी फायरिंग का ब्यौरा दिया गया है।
इसके अनुसार एनके अमीन ने अपनी 9 एमएम पिस्टल से 5 राउंड, परमार ने अपनी रिवाल्वर से चार राउंड फायर किए। जबकि बरोट ने अपनी छह गोलियों वाली पिस्तौल को खाली कर दिया और बाद में चौहान की रिवाल्वर से तीन राउंड फायर किए।