{"_id":"74e8aad4-d5be-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"isha-singh-got-title-fem-miss-north-india-2013","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईशा सिंह बनीं फेम मिस नॉर्थ इंडिया","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
ईशा सिंह बनीं फेम मिस नॉर्थ इंडिया
नई दिल्ली
Updated Sat, 03 Aug 2013 03:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला की ईशा सिंह ने ‘फेम मिस नॉर्थ इंडिया-2013’ का खिताब जीत लिया है। जम्मू की जगमीत कौर फर्स्ट रनर अप और इलाहाबाद की श्वेता सिंह सेकंड रनर अप रहीं।
विज्ञापन
शुक्रवार को दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में जब ईशा से जजों ने पूछा' 'खुद के बारे में ऐसी चीज बताइए जो आपको इस खिताब की हकदार बनाती हो।'
विज्ञापन
तो आत्मविश्वास से भरी ईशा ने जवाब दिया, 'मैं खुद में यकीन करती हूं, क्योंकि इससे मुझे प्रेरणा मिलती है। इस प्रेरणा की वजह से मैं बेहतर प्रदर्शन कर पाती हूं।'
विज्ञापन
श्री साईं एंटरटेनमेंट के अध्यक्ष भरत भ्रमर, पूर्व मिस इंडिया वान्या मिश्रा और डाबर के हेड सेल्स (नॉर्थ) आदेश शर्मा ने विजेता को ताज पहनाया।
केश किंग के डॉ. जुनेजा ने जम्मू की जगमीत कौर को 'मिस ब्यूटीफुल हेयर' का टाइटल सौंपा।
फोटोः फेम मिस नॉर्थ इंडिया
प्रतियोगिता के आयोजक श्री साई एंटरटेनमेंट के चेयरमैन भरत भ्रमर ने इस मौके पर कहा, 'अमर उजाला डॉट कॉम के सौजन्य से इस शो का स्तर ऊंचा हुआ है। इसी वजह से हम उत्तर भारत की प्रतिभावान लड़कियों को खोजने में सफल रहे। अमर उजाला डॉट कॉम के बगैर यह काम संभव नहीं था।'
मुख्य प्रायोजक डाबर के सेल्स प्रमुख (नॉर्थ) आदर्श शर्मा ने कहा, 'डाबर का सौंदर्य और सौंदर्य प्रतियोगिताओं से गहरा जुड़ाव है। सौंदर्य की दुनिया में फेम काफी पुराना और विश्वसनीय ब्रांड है।'
शर्मा ने कहा, 'हमारा ब्रांड वहीदा रहमान, हेमा मालिनी, श्रीदेवी जैसी हस्तियों से जुड़ा रहा जो अब सोनाक्षी सिन्हा और प्रियंका चोपड़ा तक जारी है। अमर उजाला डॉट कॉम के साथ फेम ने युवतियों को बड़ा प्लेटफार्म मुहैया कराया है।'
करीब एक माह तक विभिन्न शहरों में आयोजित प्रतियोगिता में राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, मध्य प्रदेश और बिहार की एक हजार से भी ज्यादा सुंदरियों ने भाग लिया।
इस दौरान सुंदरियों ने मेकअप, कोरियोग्राफी, स्टाइल, पर्सनल डेवलपमेंट के गुर सीखे। फैशन फोटोग्राफर ने 20 प्रतियोगियों को फाइनल के लिए तैयार किया।
फैशन और ग्लैमर की दुनिया की नामचीन हस्तियों ने फाइनल के प्रतियोगियों की हौसला अफजाई की। सोनिया बजाज, सिल्वी रोजर्स, विनय गुप्ता, अमित तलवार और अनूप भंडारी जैसी हस्तियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
प्रतियोगिता का आयोजन अमर उजाला डॉट कॉम और श्री साई एंटरटेनमेंट ने किया।
मैं जम्मू के गांव अबताल से हूं। छोटे से गांव से यहां तक का यह सफर कठिन जरूर है पर मेरी मेहनत और मेरा विश्वास मुझे यहां तक ले आया। मुझे परिवार का पूरा सपोर्ट मिला। -जगमीत, जम्मू, फर्स्ट रनर अप