फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Isha Koppikar's husband accused of molesting

ईशा कोप्पिकर के पति पर छेड़छाड़ का आरोप

Thu, 03 Jul 2014 08:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई Updated Thu, 03 Jul 2014 08:23 PM IST
विज्ञापन
Isha Koppikar's husband accused of molesting

अभी प्रीति जिंटा और नेस वाडिया के बीच छेड़छाड़ और दुर्व्यवहार का मामला पुलिस में चल ही रहा है कि बॉलीवुड से एक और विवादास्पद मामला सामने आ गया है।

विज्ञापन


अभिनेत्री और बिग बॉस-5 की प्रतिभागी पूजा मिश्रा ने ‘खल्लास गर्ल’ ईशा कोप्पिकर के पति रोहित नारंग और उनके भाई रोहन नारंग पर कास्टिंग काउच के मामले में आरोप ठोक दिए हैं।
विज्ञापन


पूजा ने पुलिस में शिकायत की है कि दोनों भाइयों ने उन्हें एक फिल्म में रोल दिलाने का वादा करने के बाद पुणे में एक सुनसान जगह पर अपनी कार में उनके साथ बदतमीजी की। दोनों भाइयों पर धारा 354, 506 (बी) और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूजा ने 19 जून को पुणे की मुंडवा पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने कहा है कि दोनों भाई वर्षों से उनसे ऐसी हरकत कर रहे हैं और उन्हें धमकी दे चुके हैं कि यदि शिकायत की तो इसके बुरे परिणाम होंगे। पूजा के मुताबिक दोनों भाई इससे पहले भी दो बार उनका शारीरिक छेड़छाड़ कर चुके हैं।


पूजा ने दोनों पर उनकी हत्या के प्रयास का भी आरोप लगाया है। पूजा ने यह भी कहा है कि रोहित और रोहन ने उन्हें इस घटना से पहले कुछ मौकों पर हिप्नोटाइज किया, उनके फोन और सोशल मीडिया अकाउंट्स भी हैक किया।

यही नहीं कुछ लोगों को लगातार उनके पीछे लगाए रखा ताकि वह शिकायत न कर दें। बताया जाता है कि ईशा कोप्पिकर इन दिनों प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही मां बनने वाली हैं। जबकि उनके पति और देवर देश के बाहर गए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed