फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Is your cosmetic is halal

क्या आपकी लिपस्टिक हलाल है?

Fri, 19 Sep 2014 08:30 PM IST
अंकुर जैन/अहमदाबाद
अंकुर जैन/अहमदाबाद Updated Fri, 19 Sep 2014 08:30 PM IST
विज्ञापन
Is your cosmetic is halal

भारत विश्व में हलाल मीट बेचने वाला सबसे बड़ा देश है। विश्व स्तर पर पर हलाल खाद्य पदार्थों और इस्लामिक जीवनशैली वाले उत्पादों का बाजार करीब 1.62 खरब डॉलर का माना जा रहा है।

विज्ञापन


दुनिया में दूसरी सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी वाले देश भारत में इन उत्पादों का बाजार अब बड़ा हो रहा है।

भारत में हलाल सर्टिफिकेट्स देने वाली संस्था हलाल इंडिया के हेड ऑडिटर तफ्सीर अंसारी कहते हैं, "भारत में करीब 600 से अधिक हलाल सर्टिफिकेट दिए गए हैं, जिनमें 300 के करीब सिर्फ गुजरात की हैं"।
विज्ञापन


वो बताते हैं, "हमने भारत में लगभग 150 रेस्त्रां और सात अस्पतालों को भी हलाल सर्टिफिकेट दिया है। इन अस्पतालों में महिला मरीजों की जांच महिला डॉक्टर ही करती हैं''।
विज्ञापन
विज्ञापन


300 हलाल सर्टिफाइड कंपनियां सिर्फ गुजरात में

Is your cosmetic is halal

आप का शैम्पू 'हलाल' है? क्या आपकी लिपिस्टिक और नेल पॉलिश जैसे सौंदर्य उत्पादों में अल्कोहल है?

आजकल अहमदाबाद में दो बहनें सभी से यही सवाल पूछ रही हैं।

मौली और गिरिश्मा तेली ने पिछले महीने भारत में पहले 'हलाल' सौंदर्य उत्पादों का ब्रैंड 'इबा' लॉन्च किया। ये उत्पाद उनकी अपनी फैक्ट्री में बनते हैं।

भारत में उत्पादों को हलाल होने सर्टिफ‌िकेट भी दिया जाता है और देश में 300 हलाल सर्टिफाइड कंपनियां सिर्फ गुजरात में हैं।

दुनिया भर में मशहूर 'हलाल' सर्टिफ‌िकेट वाले उत्पाद भारत में भी लोकप्रिय हो रहे हैं, लेकिन ये हलाल उत्पाद हैं क्या?

डेढ़ वर्ष में मिली सफलता

Is your cosmetic is halal

300 हलाल सर्टिफाइड कंपनियां सिर्फ गुजरात में आप का शैम्पू 'हलाल' है? क्या आपकी लिपिस्टिक और नेल पॉलिश जैसे सौंदर्य उत्पादों में अल्कोहल है?

आजकल अहमदाबाद में दो बहनें सभी से यही सवाल पूछ रही हैं। मौली और गिरिश्मा तेली ने पिछले महीने भारत में पहले 'हलाल' सौंदर्य उत्पादों का ब्रैंड 'इबा' लॉन्च किया। ये उत्पाद उनकी अपनी फैक्ट्री में बनते हैं।

भारत में उत्पादों को हलाल होने सर्टिफ‌िकेट भी दिया जाता है और देश में 300 हलाल सर्टिफाइड कंपनियां सिर्फ गुजरात में हैं।

दुनिया भर में मशहूर 'हलाल' सर्टिफ‌िकेट वाले उत्पाद भारत में भी लोकप्रिय हो रहे हैं, लेकिन ये हलाल उत्पाद हैं क्या?

परफ्यूम और नेल पॉलिश

Is your cosmetic is halal

पुराने शहर और मॉल को छोड़कर अहमदाबाद में चंद ही जगहें हैं, जहां हिन्दू और मुसलमान साथ में खरीदारी करते हैं।

मौली का कहना है, "मुझे खुशी है कि हमारी दोनों दुकानों में सभी धर्म के लोग आते हैं, जो अहमदाबाद में कम ही होता है। आज बाजार में मिलने वाले ज्यादातर कॉस्मेटिक उत्पादों का पशुओं पर परीक्षण किया जाता है और यह पूरी तरह शाकाहारी नहीं होते।

इसी वजह से हिन्दू, जैन और मुसलमान सभी हमारे उत्पादों को सराहा रहे हैं"। वो कहती हैं, "ज्यादातर लोग हलाल का मतलब मीट या नॉनवेज समझते हैं। हम यह सोच दूर करना चाहते हैं"।

मौली बताती हैं, "अपने उत्पाद का परीक्षण हम खुद पर ही करते हैं। परफ्यूम में अल्कोहल की जगह पानी है, लिपस्टिक्स में सुअर की चर्बी की जगह कोको बटर है और नेल पॉलिश वजू फ्रेंड्ली है और किसी भी प्रोडक्ट में एनिमल प्रोडक्ट्स नहीं हैं"।

क्या है हलाल?

Is your cosmetic is halal

हलाल एक अरबी शब्द है, जिसका अर्थ है वैध। इस्लाम में ज्यादातर विषयों को या तो 'हलाल' या 'हराम' कह कर समझाया जाता है।

-कई मुस्लिम देश में खाद्य या अन्य उत्पाद के लिए हलाल सर्टिफिकेट आवश्यक है।

-सर्टिफ‌िकेट लेने वाली कंपनियं उत्पादों में एंजाइम, रक्त और रक्त उत्पादों, मांस, अल्कोहल और पशुओं से निकाली जाने वाली सामग्री का उपयोग नहीं कर सकतीं।

-हलाल सर्टिफ‌िकेट दवा फैक्ट्री, अस्पताल, बैंक, होटल और इंटरनेट साइट्स को भी दिए जाते हैं।

-हलाल सर्टिफाइड इंटरनेट सर्च इंजन में सुअर का मांस, अश्लील साहित्य या शराब जैसे शब्द लिखने से कोई परिणाम नहीं आता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed