फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   IS threat MP Tarun Vijay

सांसद तरुण विजय को आईएस ने दी धमकी

Fri, 05 Jun 2015 01:19 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा / नई दिल्ली।
पुरुषोत्तम वर्मा / नई दिल्ली। Updated Fri, 05 Jun 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
IS threat MP Tarun Vijay

राज्यसभा सांसद तरुण विजय को धमकी भरे मेल मिलने का मामला सामने आया है। उन्हें आईएस ग्रुप से धमकी मिल रही है। इसके अलावा उनकी ई-मेल को भी हैक कर लिया गया। तरुण विजय ने इसकी शिकायत केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और दिल्ली पुलिस आयुक्त से की है। मामले में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) में मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि शाखा की साइबर सेल में तैनात एक इंस्पेक्टर को जांच में लगाया गया है।

विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार सांसद तरुण विजय पांच, मीना बाग, मौलाना आजाद रोड पर रहते हैं। उन्होंने 15 मई को गृहमंत्रालय और दिल्ली पुलिस आयुक्त भीमसेन बस्सी को शिकायत दी है। शिकायत में कहा है कि उनका याहू का ई-मेल एकाउंट पिछले दिनों में दो बार हैक किया गया।
विज्ञापन


पहली बार हैक करने पर उन्होंने ध्यान नहीं दिया। दूसरी बार हैक होने पर उन्होंने पुलिस को शिकायत की। इसमें उन्होंने कहा है कि उन्हें उनके जम्मू-कश्मीर और अन्य मुद्दों पर लिखे गए लेखों पर धमकी भरे मेल मिल रहे हैं। मेल भेजने वाला खुद को आईएस ग्रुप से जुड़ा बता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंडियन मुजाहिद्दीन से भी मिले धमकी मेल

IS threat MP Tarun Vijay

पेशे से पत्रकार तरुण विजय ने अमर उजाला को बताया कि उन्हें काफी समय से धमकी भरे मेल मिल रहे हैं। दिल्ली में बम धमाकों के समय भी उन्हें इंडियन मुजाहिद्दीन की तरफ से ऐसे मेल मिले थे।

तब उन्होंने पुलिस को शिकायत नहीं की थी। अब काफी मेल आने लगे हैं तो उन्होंने पुलिस और गृहमंत्रालय को शिकायत की। सांसद ने दिल्ली पुलिस से जल्द से जल्द जांच करने का आग्रह किया गया है, ताकि आरोपी जल्द पकडे़ जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed