फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   IS threat: About 150 Indians under watch

बड़ा खुलासा: आईएस के संपर्क में हैं भारत के 150 युवक

Thu, 19 Nov 2015 12:00 PM IST
Updated Thu, 19 Nov 2015 12:00 PM IST
विज्ञापन
IS threat: About 150 Indians under watch

सरकार की लाख कोशिशों और दावों के बावजूद देश के कई युवा आतंकी संगठन आईएस के संपर्क में हैं। ऐसे करीब 150 युवाओं पर सुरक्षा एजेंसियों की कड़ी नजर है। इनमें से ज्यादातर दक्षिण भारत से ताल्लुक रखते हैं।

विज्ञापन


खुफिया एजेंसियों ने एक रिपोर्ट तैयार की है, जिसके अनुसार ये युवा आईएस के प्रति आकर्षित हैं और उसकी गतिविधियों से सहानुभूति रखते हैं। यहीं नहीं, इनमें से अधिकतर इंटरनेट के जरिये आतंकी संगठन के लगातार संपर्क में भी हैं। यह रिपोर्ट ऐसे समय सामने आई है, जब केंद्र सरकार आईएस के खतरों के प्रति देश को लगातार आगाह करती रही है।
विज्ञापन


अभी तक कुल 23 भारतीय आतंकवादियों की तरफ से लड़ने के लिए इराक और सीरिया जा चुके हैं। इनमें से छह मारे गए, जबकि एक मुंबई लौट आया था।

बढ़ाई गई देश की सुरक्षा

IS threat: About 150 Indians under watch

इसके अलावा 30 अन्य भारतीयों को भी आईएस के तत्वों ने अपने जाल में फंसा लिया था। समय रहते इस बात की जानकारी मिल जाने के कारण इन्हें मध्य पूर्व में जाने से रोकने में सफलता मिल गई।

अब भी जो भारतीय आईएस की तरफ से हथियार थामे हुए हैं, उनमें दो मुंबई के बाहरी हिस्से कल्याण और एक-एक तेलंगाना, कर्नाटक तथा कश्मीर के युवा हैं। कश्मीरी युवा ऑस्ट्रेलिया में रह रहा था। वहीं ओमान और सिंगापुर में रहने वाले दो भारतीय भी आतंकवादी संगठन के लिए लड़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed