फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   IS suspect Rafiq held in Bengaluru

बेंगलुरू से IS आतंकी रफीक गिरफ्तार

Sat, 23 Jan 2016 09:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 23 Jan 2016 09:25 PM IST
विज्ञापन
IS suspect Rafiq held in Bengaluru

गणतंत्र दिवस से पूर्व एनआईए ने बेगलुरू से एक और आईएस आतंकी रफीक को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार रफीक दिल्ली का रहने वाला है।

विज्ञापन


जानकारों के अनुसार रफीक ने गिरफ्तारी के वक्त पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला भी कर दिया। हालांकि पुलिसकर्मी को मामूली चोटें आयी हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने देश के विभिन्न हिस्सों से आईएस के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए अब तक 14 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


साथ ही एनआईए ने आठ ऐसे लोगों की सूची जारी की है जो अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं और देश के खिलाफ साजिश रच रहे आईएस नेटवर्क का हिस्सा हैं। गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि हिरासत में लिए गए 15 लोगों में से 14 को गिरफ्तार गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआईए ने स्थानीय पुलिस की मदद से छह शहरों - बेंगलुरू, तुमकुर, मंगलुरू, हैदराबाद, मुंबई और लखनऊ में एक साथ 12 ठिकानों पर तलाशी और छापेमारी में इन लोगों को गिरफ्तार किया। हालांकि ये छापेमारी अब भी जारी है।

NIA ने आठ नामों की सूची की जारी

IS suspect Rafiq held in Bengaluru

एनआईए ने कहा, 'ये लोग विस्फोटक, हथियार की खरीद का एक चैनल स्थापित करने, हथियार चलाने की ट्रेनिंग सहित प्रशिक्षिण शिविरों के आयोजन के ठिकाने चिन्हित करने, भारत में पुलिस अधिकारियों, विदेशियों को निशाना बनाने के लिए नए सदस्यों को प्रोत्साहित करने और भारत के विभिन्न हिस्सों में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।'

एनआईए ने कहा कि उसे सूचना मिली थी कि देश के अलग-अलग शहरों में कुछ लोग देश के विभिन्न हिस्सों में आतंकी कृत्यों को अंजाम देने के लिए खुद को संगठित कर रहे हैं।

एनआईए को इस संगठन से जुड़े आठ और लोगों की तलाश है। इसके लिए एनआईए ने आठ लोगों के नामों की एक सूची जारी की है। उसे उम्मीद है कि इन लोगों के पकड़े जाने के बाद आईएस के और खैरख्वाहों के बारें में जानकारी मिल सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed