फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   is rahul ready for direct political fight with narendra modi

क्या मोदी के मुकाबले खुद को खड़ा कर रहे हैं राहुल?

Fri, 20 Nov 2015 06:08 PM IST
Updated Fri, 20 Nov 2015 06:08 PM IST
विज्ञापन
is rahul ready for direct political fight with narendra modi

अगर बिहार चुनावों ने किसी को वाकई पुनर्जन्म दिया है तो वो हैं कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी। मतगणना के दिन जब बिहार का फैसला हो रहा था और महागठबंधन का हर नेता जीत की खुशी मना रहा था...उस दिन अगर किसी के सुर सबसे ज्यादा बुलंद थे तो वो राहुल गांधी ही थे।

विज्ञापन


वैसे तो राहुल गांधी अपनी विवादित छुट्टियों से लौटने के बाद से ही ज्यादा मुखर नजर आ रहे थे और 'सूट बूट की सरकार' जैसा जुमला उछालकर भाजपा को सफाई देने पर मजबूर कर चुके हैं।
विज्ञापन


लेकिन अपनी दादी इंदिरा गांधी की जयंती पर मोदी और संघ पर राहुल गांधी ने जिस तरह से ताबड़तोड़ वार किए हैं उसके बाद राजनीतिक टीकाकार अनुमान लगा रहे हैं कि क्या अब वो अपने आपको नरेंद्र मोदी से सीधे मुकाबले में खड़ा कर रहे हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर अनुमान सही है तो इसका मतलब ये है कि कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में उनकी ताजपोशी के दिन नजदीक आ रहे हैं। इस समय वे पार्टी में उपाध्यक्ष के पद पर हैं।

कांग्रेस के दिग्गज भी समझ रहे 'पीढ़ी परिवर्तन' का मौका

is rahul ready for direct political fight with narendra modi

राहुल गांधी ने हाल ही में अपने ऊपर लगे ब्रिटिश नागरिकता के आरोपों का जवाब बेहद मंझे हुए सियासी खिलाड़ी की तरह दिया और केंद्र की सरकार को चुनौती दी कि वो उनके खिलाफ लगे आरोपों की जांच कराकर उन्हें जेल में डाल दे।

इंदिरा गांधी की जयंती पर राहुल ने मोदी और संघ को सीधी चुनौती दी। राहुल का ये रूप 2014 के लोकसभा चुनाव में भी नहीं दिखा था। बिहार के चुनाव परिणाम के बाद कहीं ना कहीं राहुल यह भांप गए हैं कि सरकार को लेकर जनता में अच्छे संकेत नहीं है और यही मौका है खुद को मोदी के सामने खड़े करने का।

कहीं ना कहीं कांग्रेस को भी लगने लगा है कि यही मौका है अपने युवराज को आगे करने का और अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन वापस पाने का। बिहार के नवनियुक्त मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शपण ग्रहण समारोह में पहुंचकर राहुल ने जिस तरह अपने कार्यकर्ताओं को हौंसला बढ़ाया उससे साफ है कि अब जो भी चुनाव लड़ा जाएगा, उसके असली सेनापति राहुल ही होंगे।

कांग्रेस के दिग्गज रणनीतिकार भी समझ रहे हैं कि पार्टी में 'पीढ़ी परिवर्तन' का यही बेहतरीन मौका है और मोदी सरकार की नीतियों को लेकर चल रही सुगबुगाहटों के बीच अपने सेनापति को आगे करनी ही समझदारी है।

कांग्रेस को फिर से खड़ा करना असली चुनौती

is rahul ready for direct political fight with narendra modi

महागठबंधन की ऐतिहासिक जीत से पहले जहां यह चर्चा आम थी कि इस गठबंधन को बनवाने में कांग्रेस का बड़ा हाथ है, वहीं जीत के बाद गठबंधन की मौजूदा और कारगर राजनीति में अब कांग्रेस की इज्जत और बढ़ गई है।

बिहार में ग्रामीण इलाकों में बुरी तरह पिछड़ी भाजपा की हार के बाद कांग्रेस यह सोचकर भी खुश है कि मौजूदा सरकार आम आदमी तक नहीं पहुंच पा रही है। सियासी पंडित यह मान रहे हैं कि बिहार में कांग्रेस के 27 विधायकों की जीत के बाद राहुल के हमलों में धार आई है।

इन 27 विधायकों की जीत के बलबूते राहुल सबसे पहले 2014 के बाद धराशाई हुए अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने में जुट गए हैं, जिसकी झलक इंदिरा गांधी जयंती के कार्यक्रम में मंच से दिखाई दी।

मोदी और संघ पर सीधा हमला इस बात का भी संकेत है कि संसद में सरकार की नीतियों पर अब राहुल सीधी टक्कर लेंगे। अभी तक कुछेक मुद्दों पर ही संसद में दिखाई देने वाले राहुल के लिए अब किसी भी मुद्दे को छोड़ना उनसे ज्यादा उनका पार्टी के लिए खतरनाक होगा।

कितना चढ़ेगा राहुल को ये रंग?

is rahul ready for direct political fight with narendra modi

राहुल ने इंदिरा गांधी की जयंती के मंच से हर वो बात की, जिसमें उनकी भविष्य की रणनीति की झलक थी। राहुल ने अपनी पार्टी के युवाओं से पहली पंक्ति में खड़े होने की अपील की तो इशारों-इशारों में वरिष्ठ नेताओं को ना भूलने की भी हिदायत दे दी।

राहुल के इन तेवरों पर विरोधी पार्टी के नेता भी हैरान हैं और अपनी पार्टी में उपेक्षा झेल रहे बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा ने राहुल को राजनीति का उभरता सितारा बताकर इस हैरानी को परेशानी में बदलने की कोशिश भी की है।

कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि एक अकेले बिहार चुनाव ने राहुल को सियासी संग्राम के मुख्य मोर्चे पर पहुंचा दिया है। बिहार चुनाव के हीरो और रणनीतिकार प्रशांत किशोर को अपने खेमे में शामिल करने की कोशिश में लगे राहुल ने एहसास करा दिया है कि यूपी में भाजपा सहित अन्य दलों के लिए मुकाबला अब आसान नहीं है। देखना दिलचस्प होगा कि राहुल का ये सियासी रंग कितना गहरा चढ़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed