फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rajyavardhan said 56 inch rocks

म्यांमार के बाद क्या पाकिस्तान में भी गरजेगा 56 इंच का सीना?

Thu, 11 Jun 2015 02:06 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 11 Jun 2015 02:06 PM IST
विज्ञापन
rajyavardhan said 56 inch rocks

म्यांमार में घुसकर उग्रवादियों का मार गिराने के बाद केंदीय राज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के '56 इंच का सीना' वाले मशहूर जुमले की याद दिला दी। ट्विटर पर उन्होंने कहा कि देश के दुश्मनों को करारा जवाब दिया गया है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि इस हमले में सेना ने उग्रवादियों को म्यांमार सरकार की सहायता से मार गिराया। ऑपरेशन में एक भी सैनिक हताहत नहीं हुआ। इस हमले के जरिए मोदी सरकार ने पाकिस्तान को भी चेतावनी दे डाली है।
विज्ञापन


पढ़िए राज्यवर्धन सिंह राठौर का ट्वीट-
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार पर बढ़ेगा दबाव

rajyavardhan said 56 inch rocks

भारत के इस सनसनीखेज और सफल ऑपरेशन ने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को डरा दिया है। पाक का खास डर उसकी पश्चिमी सीमा को लेकर है जहां वो सामरिक या गैर-रणनीतिक परमाणु हथियार विकसित करने में विफल रहा है।

म्यांमार में मिली सफलता के बाद भारत इस अंदाज के आगे ले जाना चाहेगा अथवा नहीं यह तो वक्त बताएगा लेकिन मुंबई जैसा हमला फिर से भारत के किसी भी कोने में हुआ तो यह सरकार पर पलट कर जवाब करने का दवाब अवश्य बना देगा।

भारत की धीमी प्रतिक्रिया की आड़ में पाकिस्तान ने अपने क्षेत्र में भारतीय सैनिकों को आने से और उन्हें डराने की मंशा से छोटे और कम प्रभाव वाले सामरिक हथियार जुटा रहा था।

मुंबई हमलों के बाद से पाकिस्तान इकट्ठा कर रहा हथियार

rajyavardhan said 56 inch rocks

भारतीय सेना पाकिस्तान के कदमों पर अपनी धीमी प्रतिक्रिया कभी सार्वजनिक रुप से स्वीकार नहीं की लेकिन इस बात की परिकल्पना की गई कि यदि सेना चाहे तो कुछ घंटों में पाकिस्तान की जमीन पर मौजूद आतंकवादियों और उनके ठिकानों को नेस्तनाबूत कर सकती है।

यदि पाकिस्तान के साथ ऐसा कुछ होता जो म्यांमार में हुआ तो वह इसे अपनी संप्रभुता पर हमले के तौर पर देखेगा। मुंबई हमले के बाद से ही पाकिस्तान ने तेजी से गैर सामरिक हथियारों को इक्ट्ठा करना शुरु कर दिया था।

अमेरिकी परमाणु विशेषज्ञ हैन्स एम क्रिन्सेटन की 2012 में आई रिपोर्ट के मुताबिक पांच मुव्कों के पास सामरिक परमाणु या तो था अथवा उसे बना रहे थे। इन पांच मुल्को में चीन, फ्रांस, रुस और अमेरिका के साथ-साथ पाकिस्तान भी शामिल था।

उग्रवादियों पर लगी लगाम

rajyavardhan said 56 inch rocks

हालांकि भारतीय सेना ने कहा है कि यह हमला उग्रवादियों के प्रति कोई प्रतिकार नहीं था लेकिन उन लोगों पर लगाम अवश्य लगी है जो आगे किसी हमले की रणनीति तैयार कर रहे थे।

अगर पाकिस्तान के संदर्भ में इस हमले को देखे तो यह बहुत ही गंभीर दिखता है क्योंकि पाकिस्तान खुद में एक परमाणु संपन्न राष्ट्र है ऐसे किसी भी अप्रत्याशित हमले के बाद वो चुप नहीं बैठेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed