पाक अधिकृत कश्मीर पर कब्जा जमाने की कोशिश में आईएस
आतंक का नया पर्याय बन चुके आईएस (इस्लामिक स्टेट) अब इस कोशिश में है कि वो पाक अधिकृत कश्मीर में भी अपने पांव जमा सके।
ये बात जनरल ऑफिसर कमांडर, लेफ्टिनेंट जनरल के एच सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि हमें इस बात के इनपुट मिले हैं कि आईएस अपने पांव जमाने की कोशिश कर रहा है।
जनरल सिंह ने कहा कि लगभग 200 से 225 आतंकी 36 विभिन्न लॉंचिंग पैड्स से भारत में दाखिल हो सकते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि सीमा पार आतंकी ढांचा और उनकी ट्रेनिंग दोनों अभी भी बरकरार हैं।
तालिबान के विद्रोहियों से छुड़ाना चाहते हैं इलाके
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक आईएस से जुड़े लड़ाको ने अफगान के उन इलाकों पर कब्जा कर लिया है जो तालिबान के कब्जे वाले थे।
अब वो बचे हुए इलाकों में भी अपने प्रतिद्वंदी तालिबान के विद्रोहियों से छुड़ाकर उस पर कब्जा जमाना चाहते हैं। हाल ही में आईएस ने तालिबान से लड़कर उसके कई इलाकों पर कब्जा कर लिया था और उसके लड़ाकों को खदेड़ा था।